Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

यूपी में फिर बलात्कार, रेप के बाद शव को फूंका

हैरान कर देने वाली हैवानियत भरी एक वारदात में कक्षा नौ की एक छात्र को घर के भीतर बुला कर पहले किया गया दुराचार फिर जलाकर उतार दिया गया मौत के घाट। यह सनसनीखेज वारदात है उत्तर प्रदेश के औरया जिले के बेला इलाके के याकूबपुर की। औरैया के याकूबपुर में पड़ोस मे रहने वाली चचेरी बहन ने 12 साल की नाबालिग चंदा को घर बुलाकर अपने प्रेमी से कराया चंदा का बलात्कार और बाद सर कुचल कर हत्या करके शव को जला दिया। प्री प्लान्ड मर्डर में मृतक नाबालिग के चाचा ने अपनी बेटी को सीवर लाइन में छुपाकर मचा दिया बेटी के मरने का शोर लेकिन मृतक की चंदा के रूप में पहचान होने के बाद पुलिस ने चचेरी बहनों,  उनकी मां और आशिक को गिरफ्तार कर लिया,  लेकिन गिरफ्तार आशिक के औरैया पुलिस महकमे में अधिकारियों से सम्बन्ध होने के कारण थाना पुलिस मामले को मोड़ने में लग गई है।

औरैया के याकूब पुर मे पारिवारिक रजिंश के चलते एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पड़ोस मे रहने वाली 12  साल की चचेरी बहन चंदा को घर बुलाकर पहले अपने प्रेमी से बलात्कार कराया और बाद में ( अपने चाचा को सबक सिखाने के लिए) उसका सिर कुचल कर हत्या कर दी और उसकी पहचान छिपाने के लिए लगा दी शव में आग। वहीं दूसरी तरफ इस हत्या की मास्टर माइंड बबली के पिता ने अपनी बेटी के मरने का मचा दिया शोर लेकिन बाद में शव की पहचान चंदा के रूप में होने के बाद मास्टर माइंड बबली को सीवर लाइन से बहार निकाला गया। गाँव में हुई इस वारदात के बाद मास्टर माईंड बबली उसकी बहन, माँ और उसके आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  लेकिन पुलिस इस पूरे मामले में घटित हुयी वारदात हो अनजाने में हुयी घटना का स्वरुप देने में जुट गई है।

इस वारदात के बाद इलाके मे हडकंप मच गया है। दुराचार के बाद जला कर मारी गई लडकी असलम की बेटी है। पड़ोसी शहाबुददीन की बेटी बबली ने दिन में इसको बुलाया उसके बाद कई लोगों ने उसके साथ दुराचार किया और जलाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात करने वालों ने वारदात की कहानी कुछ इस तरह से पेश कर दी,  मानो कुछ हुआ ही नहीं। शहाबुददीन और उसका परिवार इस घटना के बाद कहता है कि वो तो अपनी बेटी को डांट रहा था कि अचानक चंदा बीच में आ गई डंडा लगने से उसकी मौत के बाद वो लोग डर गये और चंदा के शव को जला दिया।

इससे पहले शहाबुददीन ने कहा कि उसकी बेटी जलकर मर गई लेकिन ज्यादा कुरदने पर बताया कि मरने वाली मेरी बेटी नहीं है, यह चंदा है। तब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मरने वाली लड़की के शव को परीक्षण के लिये इटावा भेज दिया है। उधर औरैया के एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि लड़की के परिजनों के ओरापों के चलते कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी लड़की के परिजनों के गैंग रेप के आरोपों से कतई इनकार नहीं करते हैं। उनका कहना है कि शव को परीक्षण के लिये भेज दिया गया है जांच रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...