Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गोण्‍डा इकाई ने ली शपथ

गोण्डा। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल शासन, प्रशासन को आईना दिखाने का काम करता है, अपितु समाज की दिशा व दशा भी काफी हद तक इससे तय होती है। इन परिस्थितियों में पत्रकारों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। हमें सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आने की जरूरत है। यह बात शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित उप्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला व तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कही।

गोण्डा। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल शासन, प्रशासन को आईना दिखाने का काम करता है, अपितु समाज की दिशा व दशा भी काफी हद तक इससे तय होती है। इन परिस्थितियों में पत्रकारों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। हमें सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आने की जरूरत है। यह बात शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित उप्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला व तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों की समस्याओं का जिक्र करते हुए मौजूदा शासन काल में उनके निदान की उम्मीद जतायी। उन्होने कहा कि समाचार संकलन एवं लेखन के बारे में कस्बों के पत्रकारों को प्रशिक्षित करने में यूनियन पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने पत्रकारों को आगाह किया कि संवदेनशील मामलों की खबर लिखने से पहले उसके संभावित प्रभाव पर जरूर दृष्टिपात करें। उन्होंने पत्रकारों को मान्यता व अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्‍वासन दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए जनसत्ता के लखनऊ संस्करण के सम्पादक अम्बरीश कुमार ने कहा कि आज की पत्रकारिता भटकाव के दौर में है। हम अपराध, पुलिस, भ्रष्टाचार आदि की खबरों को ज्यादा महत्व देते हैं। कभी-कभी हमें इस बात की भी तकलीफ होती है कि हमारा सम्पादक चीनी मिलों  व कुछ राजनेताओं के खिलाफ खबरें कम लिखने या न लिखने की हिदायत देते हैं। उन्होंने कहा कि हम आज समाज के मूलभूत समस्याओं जर, जंगल और जमीन से दूर होते जा रहे हैं। इनके बारे में लिखने से कोई सम्पादक मना नहीं करेगा। साथ ही ये विषय आने वाले दिनों में ज्वलंत समस्या के रूप में भी उभरकर आएंगे। किन्तु हमारा ध्यान इस ओर इसलिए नहीं है क्योंकि इस पर मेहनत करना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न नेटवर्किंग सोशल साइट्स, समाचारपत्रों व चैनलों के समानान्तर मीडिया के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्मल बाबा का गुणगान करने वाले बड़े मीडिया घरानों तक को इसी समानान्तर मीडिया के सामने घुटने टेक देने पड़े हैं।

बिजनेस स्टैण्डर्ड के ब्यूरो प्रमुख तथा इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय पार्षद सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि बदलते युग में पत्रकारों के लिए कम्प्युटर का ज्ञान बहुत आवश्यक है। विश्व सूचना संजाल को खंगाले बिना हमें दुनिया की नवीनतम जानकारी नहीं मिल सकती। पत्रकारों को अपडेट रहने की जरूरत है। अमृत प्रभात के स्थानीय सम्पादक हनुमान सिंह ‘सुधाकर’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों के लिए कम्प्यूटर से ज्यादा जरूरी है कि उन्हें समाचारों की समझ हो। उन्हें संकलित करके समाचार के रूप में पिरोने की क्षमता हो। उन्होंने पत्रकारों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार बेजुबानों की आवाज बनें। साथ ही दामन पर किसी प्रकार का दाग न लगने दें। त्रिगुट दैनिक के प्र0 सम्पादक हाजी सैयद रजा हुसैन रिजवी ने कहा कि पत्रकारों का काम अब पांच ‘क’ या अंग्रेजी में 5 डब्लू से नहीं चलने वाला। उनके लिए छठें क यानि कम्प्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पठन-पाठन में रूचि बढ़ानी चाहिए। इस मौके पर दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख एस.पी.मिश्र, हिन्दुस्तान के कमर अब्बास, अमर उजाला के रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव, यूएनआई के छेदी लाल अग्रवाल, नई दुनिया के टी.पी.सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इससे पूर्व लखनऊ से आए अतिथियों के साथ नवागत अपर जिलाधिकारी छोटेलाल पासी व निवर्तमान अपर जिलाधिकारी विवेक पाण्डेय ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा को पहले शपथ दिलाया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के दो उपाध्यक्षों संजय तिवारी व सत्य गोपाल तिवारी, महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, संयुक्त मंत्री मनोज श्रीवास्तव व धीरेन्द्र सिंह तथा कोशाध्यक्ष उमेश मिश्र सहित गोण्डा सदर के तहसील अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, कर्नलगंज के श्‍याम प्रकाश तिवारी, मनकापुर के दिनेश पाण्डेय व तरबगंज के राकेश्‍ा सिंह व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में देवीपाटन मण्डल के उप निदेषक सूचना रवि कुमार तिवारी, आज तक के अंचल श्रीवास्तव, साधना न्यूज चैनल के अकील सिद्दीकी, आर.पी.द्विवेदी, आनन्द मौर्य, कमलेश सिंह, इस्लाम खां, सुधांषु गुप्ता, अशोक मिश्र, पंकज सिन्हा, शोभनाथ पाण्डेय, मानिकराम वर्मा, दिलीप गुप्ता, चन्द्र गुप्त मौर्य, उमापति गुप्ता, प्रेम नरायन मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी उर्फ काका, प्रवीण मिश्रा, इकबाल सिद्दीकी, राम कुमार मिश्रा, हनीफ सिद्दीकी, संजीव शर्मा, श्रीनाथ रस्तोगी, ज्ञानेन्द्र चौधरी, दीप नरायन चौधरी, लखन लाल शुक्ला, चन्द्र प्रकाश शुक्ल समेत यूनियन के 150 से अधिक सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...