Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

यूएस ओपन: पेस-हिंगिस ने जीता मिक्स्ड डबल्स ग्रैंडस्लैम

न्यूयार्क: भारत के लिएंडर पेस ने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन मिक्स्ड डबल्स ग्रैंडस्लैम का टाइटल जीत लिया है। चौथी वरीयता प्राप्त पेस और हिंगिस की जोड़ी ने बेथनी माटेक सेन्ड्स और सैम क्वेरी की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से मात दी। इस साल इस जोड़ी का ये तीसरा मिक्सड डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इससे पहले ये जोड़ी ऑस्ट्रेलियन और विंबलडन ओपन खिताब भी जीत चुकी है। पेस के करियर का ये दूसरा यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स और 17वां ग्रैंडस्लैम टाइटल है। उन्होंने अब तक आठ डबल्स और 9 मिक्स्ड डबल्स टाइटल अपने नाम किए हैं।

  42 साल के लिएंडर आज भी किसी युवा खिलाड़ी की तरह उत्साहित और जोशीले नजर आते हैं और साल में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर उन्होंने एक बार फिर अपनी करिश्माई क्षमता साबित कर दी। पेस ने हिंगिस के साथ मिलकर बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पहले सेट में एक ब्रेक प्वाइंट के 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में अमेरिकी जोड़ी ने भी जुझारू क्षमता दिखाई लेकिन अंतत: पेस और हिंगिस की जोड़ी अपना जादू बिखेरने में कामयाब हो गई। हिंगिस महिला युगल के फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा के साथ खिताब के लिए उतरेंगी। विंबलडन में भी उन्होंने लिएंडर के अलावा सानिया के साथ खिताबी सफलता हासिल की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...