Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

राजनीतिक दर्शन के बिना और खोजी पत्रकारिता के बल पर केजरीवाल की मीडिया पार्टी पार्टी कब तक जीवित रहेगी?

Sanjeev Chandan :  ‎70 के दशक में आइस कैंडी बेचने वाला शख्स 5000 करोड़ का मालिक हो गया, स्कूटर पर चलने वाले ठेकेदार ने कई सौ करोड़ कमा कर अम्पायर बना लिया, पुणे में एक मामूली कारपोरेटर माँ के बेटे ने इतनी ज्ञात -अज्ञात संपत्ति हासिल कर ली की वह अकेले महाराष्ट्र का पांच साल का बजट संभल सकता है, बिहार से मुंबई गया पत्रकार एंटी बिहारी पार्टी से शुरू होकर करोड़ों का मालिक बन कहीं और शिफ्ट कर गया है ……. यह सब विदर्भ सहित महाराष्ट्र की हकीकतें हैं, ऐसी और कई कथाएँ हैं इस हकीकत में शामिल।

Sanjeev Chandan :  ‎70 के दशक में आइस कैंडी बेचने वाला शख्स 5000 करोड़ का मालिक हो गया, स्कूटर पर चलने वाले ठेकेदार ने कई सौ करोड़ कमा कर अम्पायर बना लिया, पुणे में एक मामूली कारपोरेटर माँ के बेटे ने इतनी ज्ञात -अज्ञात संपत्ति हासिल कर ली की वह अकेले महाराष्ट्र का पांच साल का बजट संभल सकता है, बिहार से मुंबई गया पत्रकार एंटी बिहारी पार्टी से शुरू होकर करोड़ों का मालिक बन कहीं और शिफ्ट कर गया है ……. यह सब विदर्भ सहित महाराष्ट्र की हकीकतें हैं, ऐसी और कई कथाएँ हैं इस हकीकत में शामिल।

 

यह सब इतना सुनियोजित है की इसे एक्सपोज करना इतना आसान नहीं है। लेकिन केजरीवाल , चुकी जमीन की नहीं, मीडिया की राजनीति करते हैं, इसलिए उन्हें हडबडाहट थी की कच्चा -पक्का कुछ भी सही , सामने लाओ ताकि उन्हें और उनकी टीम को बी जे पी की बी टीम की छवि से मुक्ति मिले। इस प्रयास में वे जो कुछ लेकर आये, उससे जमीन पर बी जे पी को फायदा ही होना है। क्योंकि हकीकत है कि बीजेपी के लोगों ने ही विदर्भ के सिंचाई घोटाले को सामने लाया है। नीतिन गडकरी की कंपनी ‘पूर्ती ‘ के एक डायरेक्टर माधव कोट्स्थाने ने नागपुर में एक जनहित याचिका भी दायर कर रखी है, 2011 से ही। कोट्स्थाने के द्वारा उपलब्ध कागजातों के आधार पर ही मैंने भी टाइम्स में रिपोर्टिंग की थी इस घोटाले की -2010 में. बीजेपी के लोग विधान सभा में इस मसले पर कई बार सवाल भी खड़े कर चुके हैं.

सिचाई परियोजनाओं से बड़ी कंपनियों को पानी दिए जाने के खिलाफ भी बी जे पी के लोग आवाज उठाते हैं, यह सब अक्सर स्थानीय अख़बारों में छपता रहता है। इसलिए इस आरोप से गडकरी का जमीन पर कुछ नहीं बिगड़ने वाला। गडकरी की छवि विदर्भ में बंद पड़े चीनी मील को शुरू कराने वाले नेता की है और महाराष्ट्र में नेताओं ने सहकारी संस्थाओं से ही अपनी संपत्ति अर्जित की है, वैसे में विवादित जमीन पर अपने सहकारी संस्थान से गडकरी यदि गन्ना के उन्नत सैम्पल तैयार करते हैं, तो यह आरोप भी जमीन पर गडकरी के खिलाफ बेअसर ही साबित होगा ।

केजरीवाल और उनकी पार्टी मुगालते में हैं कि बिना ‘राजनीतिक दर्शन’ के सिर्फ खोजी पत्रकारिता के खेल से अपनी पार्टी खड़ा कर ले जायेंगे। देखना यह है की यह मीडिया -पार्टी कब तक जीवित रह पाती है ……. प्राइम टाइम के बहसों में भी …….!!!

Yadav Shambhu …sanjay jee apka kahna bilkul sahi hai …mere khyaal mein ese andolan ant mein satta ke sefty valve hi sidh hote hain…

Manoj Singh informative and ground reality in your above statement

Swatwa Ka Prahri Sab satta ke liye stunt hai ! Dusron par aarop lagakar hum apne ko mahan siddh nahi kar sakte ! Sab jaante hain ki media lokpriyata pane ka sarvsulabh sadhan hai ! Kya kejriwal batayenge ki anna unse kyon alag huye? Kiran bedi kyon alag huyi?

Swatwa Ka Prahri Kumar vishwas to kejriwal se ek kadam aage nikle ,unhone to kah diya ki kejriwal ki party mein wah sakriya roop se nahi rahenge,IAC mein to wo hain par party mein nahi ! January mein anna patna se jan lokpal ki muhim fir se shuru kar rahein hain,kyon???

Swatwa Ka Prahri IAC mein darar kyon padi? Kya vyaktigat mahatvakansha saamuhik soch par bhari padi ? Anna ke jane ke baad yah mahaj vyaktigat nahatvakanshaon ki poorti ka ek sadhan bhar ban kar rah gaya hai !

Sanjeev Chandan पूर्व पुलिस अधिकारी वाई पी सिंह की क्रेडिब्लिटी शानदार है . वे अरविन्द केजरीवाल की नियत पर सवाल खड़ा करेंगे , एक साथ दो स्तर पर ….. एक गडकरी को लेकर अपेक्षाकृत कमजोर मामला उठाने के लिए ……. और दूसरा इस घपले में एक बड़े नेता का नाम छुपाने के लिए …. आएगा ऊँट पहाड़ के नीचे …….!

संजीव चंदन के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...