Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

रात-रात भर लड़कों के साथ घूमने वाली बेटी को बाप ने मार डाला

दिल्ली से खबर है. एक बाप ने अपनी बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि वह रात-रात भर लड़कों के साथ घूमती थी. अपनी बेटी का चाल-चलन बाप को पसंद नहीं था. दरअसल पुलिस को रोहिणी के सेक्टर-24 में पाकेट-छह के पार्क में तीन दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी. इस अ‌र्द्धनग्न शव के मिलने के बाद सनसनी मच गई.

दिल्ली से खबर है. एक बाप ने अपनी बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि वह रात-रात भर लड़कों के साथ घूमती थी. अपनी बेटी का चाल-चलन बाप को पसंद नहीं था. दरअसल पुलिस को रोहिणी के सेक्टर-24 में पाकेट-छह के पार्क में तीन दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी. इस अ‌र्द्धनग्न शव के मिलने के बाद सनसनी मच गई.

 

पुलिस ने अब हत्या का कारण पता कर लिया है और आरोपी बाप को अरेस्ट भी कर लिया है. पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या उसके पिता ने गलत चाल-चलन से दुखी होकर की थी. बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी विष्णु बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने युवती का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल लोहे की छड़ भी बरामद की है.

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त भोला शंकर जायसवाल के मुताबिक आठ जुलाई को लाश मिलने के बाद पुलिस ने युवती की फोटो खिंचवाकर आसपास रहने वाले नेपाल निवासियों से उसकी पहचान कराई. युवती की पहचान रोहिणी सेक्टर 24 पाकेट छह निवासी शांती (18) के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर युवती के पिता विष्णु बहादुर थापा, मां सीता, भाई शंभू से सख्त पूछताछ शुरू की तो विष्णु ने हत्या की बात कबूल कर ली.

विष्णु ने बताया कि उसकी बेटी की गलत आदतों से वह परेशान रहता था. उसने कई बार बेटी को ऐसा करने से मना भी किया था. मना करने पर वह झगड़ा करने को उतारू हो जाती थी. पांच जुलाई की रात साढ़े दस बजे वह घर की छत पर सो रही थी. उसने बेटी से घर में सोने को कहा तो उसने ईट से वार कर दिया. गुस्से में विष्णु ने बेटी को थप्पड़ जड़ दिया. इससे युवती की नाक से खून बहने लगा था और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. बाद में विष्णु ने शांती के सिर पर पत्थर दे मारा था.

घायल होने के बाद भी उसने लोहे की छड़ से शांती की पिटाई की थी, जिससे शांती की मौके पर ही मौत हो गई थी. मरने के बाद उसने शव को इलाके के सुनसान पार्क में फेंक दिया था. आरोपी मजदूरी करता है और उसके चार बेटे और तीन बेटी हैं. पिता विष्णु ने बताया कि उसकी बेटी अक्सर रात-रात भर गायब रहती थी और लड़कों के साथ घूमती थी. इससे वह बेहद परेशान था और उसे हर तरह से समझाने-बुझाने का प्रयास करता था पर वह कहना नहीं मानती थी और अपनी मनमर्जी करती रहती थी. इसी से आजिज आकर उसने क्रोध में मार डाला.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...