केदार शोध पीठ न्यास, वर्ष 2011 का डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान दुर्गा प्रसाद गुप्त को दिया जा रहा है। डॉ. दुर्गा प्रसाद गुप्त जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर हैं और पिछले तीन दशकों से आलोचना और कविता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में आधुनिकतावाद, आधुनिकतावाद और साहित्य, संस्कृति का अकेलापन, सृजन का राग, अपने पत्रों में मुक्तिबोध, आस्थाओं का कोलाज और कविता संग्रह- जहां धूप आकार लेती है, मुख्य हैं। इस वर्ष की चयन समिति में प्रो. निर्मला जैन, श्री विभूति नारायण राय, प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, प्रो. ए. अरविंदाक्षण एवं श्री भारत भारद्वाज थे। इससे पूर्व यह सम्मान श्री विनोद शाही, श्री रघुवंश मणि और आलोक गुप्त को दिया जा चुका है। उक्त जानकारी केदार शोध पीठ न्यास के सचिव नरेंद्र पुण्डरीक ने दी है।


