Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भारत के 400 रेलवे स्टेशनों की कायापलट करेगा जापान

दिल्ली : भारतीय रेलवे के खस्ता हाल 400 रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने की जिम्मेदारी अब जापान ने ले ली है। जिसके तहत जापान अगले पांच साल में भारतीय रेलवे के 140 अरब डालर के निवेश में भागीदारी करते हुए देशभर में 400 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने पर सहमत हो गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेलवे की स्टेशन विकास योजना में उद्योगों के लिए अवसरों का अध्ययन करने जल्द ही जापान से एक शिष्टमंडल भारत आएगा।

 रेलवे ने निजी निवेश में स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए 400 स्टेशनों की पहचान की है। रेल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे, उप प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री तारो असो एवं अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की। प्रभु ने यह बात रेखांकित की कि भारतीय रेलवे 140 अरब डालर मूल्य के ढांचागत निवेश के लिए अगला प्रमुख स्थल होगा। भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में जापानी रेलवे व जापानी कंपनियों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...