Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

लखनऊ जेल के जेलर जेपी श्रीवास्‍तव भी गायब

लखनऊ। लखनऊ जेल में डिप्टी सीएमओ वाईएस सचान मौत मामले में एक और खुलासा हुआ है। लखनऊ जेल के जेलर जेपी श्रीवास्तव का कहीं कोई खबर नहीं है। जेलर भी 22 जून की सुबह से गायब बताए जा रहे हैं। जेलर जेपी श्रीवास्तव को डिप्टी सीएमओ डॉक्टर वाईएस सचान की मौत के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। अब जेलर को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेलर श्रीवास्‍तव उसी समय से लापता हैं, जब जेल में सचान के गायब होने की खबर आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

वो बुधवार सुबह जेल आए और उसके बाद किसी को कुछ बताए बिना गायब हो गए और अभी तक गायब हैं। जेलर का कुछ दिन पहले ही जौनपुर से लखनऊ के लिए तबादला हुआ था। बताया जा रहा है कि जेलर के तबादला के लिए बकायदा एक कैबिनेट मंत्री ने सिफारिश की थी। माना जा रहा है कि जेलर या तो किसी साजिश का हिस्‍सा बनने के लिए राजी नहीं थे या फिर उन्हें पता था कि साजिश कामयाब रही तो सबसे पहले उनकी गर्दन नपेगी। जेलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु हो गई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अब असलियत क्‍या है यह तो जेलर के मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।

गौरतलब है कि सीएमओ हत्याकांड के आरोपी डिप्टी सीएमओ वाईएस सचान ने लखनऊ जेल में खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई। डा. सचान का शव जेल के बाथरूम में बेल्‍ट के सहारे लटका पड़ा मिला था। बुधवार सुबह साढ़े बजे से ही वो जेल में ही लापता हो गए और रात आठ बजे उनका शव बरामद किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...