Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

शराब तस्‍करी में भाई के पकड़े जाने की गाज संतोष चौधरी पर गिरी, कांग्रेस ने छह साल के लिए निकाला

इटावा : कांग्रेस नेता संतोष चौधरी के भाई समेत 7 शराब तस्करों के इटावा में गिरफ्तार होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कांग्रेस ने संतोष चौधरी को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। भाई के शराब तस्कर बन कर सामने की गाज कांग्रेसी नेता संतोष चौधरी पर बुधवार को दोपहर बाद उस समय गिरी जब कांग्रेस  के जिलाध्यक्ष कीरत प्रसाद पाल और कांग्रेस के अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत राव चतुर्वेदी ने इटावा में एक प्रेसवार्ता के दौरान अवगत कराया कि शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस नेता के भाई के पकडे़ जाने के दौरान बरामदगी के तौर एक ऐसी गाड़ी पकड़ी गई है,  जिसका इस्तेमाल खुद संतोष चौधरी कांग्रेस पार्टी के प्रसार के लिये इटावा में करते रहे हैं। इससे कांग्रेस पार्टी की छवि को जहां बट्टा लगा है वहीं कांग्रेसियों की छवि भी धूमिल हुई है। ऐसे मे कांग्रेस की कोर कमेटी तात्कालिक तौर पर संतोष चौधरी को 6 साल के लिये कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करती है।

सबसे हैरत की यह बात है कि संतोष चौधरी के इस्तेमाल की जाने वाली जो गाड़ी शराब तस्करी में पकड़ी गई है,  उस में कांग्रेस पार्टी का झंडा और कांग्रेस के युवराज की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी लगा हुआ रहा है। यही सब कुछ संतोष चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का आधार बना है। इस पूरी कार्रवाई के बाद संतोष चौधरी का पक्ष लेने की कोशिश कई स्तर पर की गई,  लेकिन संतोष चौधरी से उनके निलंबन के संदर्भ में कोई पक्ष नहीं मिल पाया है। बताते चले कि इटावा में कल कांग्रेस नेता संतोष चौधरी के भाई विजय चौधरी समेत 7 शराब तस्करों को 4 करोड़ से अधिक की शराब के साथ एसओजी टीम ने पकड़ा था। इससे पहले कभी भी इटावा पुलिस शराब का इतना बड़ा जखीरा पकड़ने में कभी भी कामयाब नहीं हुई है। कांग्रेस नेता के भाई के शराब तस्कर के रूप में पकडे़ जाने से इटावा के कांग्रेसियों में दोहरी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

पुलिस ने संतोष चौधरी के भाई विजय चौधरी के होटल हर्षवर्धन पर छापे मारी करके कांग्रेस नेता के भाई समेत 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की रामपुर डिसटलरी से मंगवाई गई एक टैंकर शराब के अलावा भारी तादात में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब को बरामद किया गया है। दो टैंकर शराब को आंध्रप्रदेश के लिये भेजा गया था,  लेकिन इस शराब भरे टैंकर को इटावा लाया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं भारी तादात में होलग्राम, लेवल, ठक्कन और विभिन्न किस्म की शराब बनाने के एशेंस भी बरामद किये गये हैं। कांग्रेस पार्टी का झंडा लगी हुई टवेरा गाड़ी 5 अन्य गाडियों के साथ पकड़ी गई है।

शराब की तस्करी करने वाले गैंग का सरगना विजय चौधरी के अलावा नईम कुरैशी, मुन्ना कुरैशी, लाखन सिंह, इसरार, विमलेश गुप्ता, फयाज और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी एक अर्से से अवैध शराब का कारोबार करने मे लगे हुये थे। शराब तस्कर विजय चौधरी के होटल हर्षवर्धन में ही राज वियर शाप भी है,  जिसके लाइसेंस को निरस्त किया जायेगा। कांग्रेस नेता संतोष चौधरी पूरे मामले के बाद मीडिया के सामने नहीं आये हैं। उनका कहना है कि वे इटावा से बाहर हैं इसलिये बात कर पाना संभव नहीं है। बताते चलें कि इटावा सदर विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे संतोष चौधरी चुनाव लड़ चुके है। संतोष चौधरी को उपचुनाव में करीब 5 हजार ही वोट मिल पाये थे।

इटावा से दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...