Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

शीना मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रहे राकेश मारिया को कमिश्नर पद से हटाया, बने डीजी होमगार्ड

मुंबई: शीना मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को कमिश्नर के पद से प्रमोट कर डीजी होमगार्ड बना दिया गया है। राकेश मारिया का कार्यकाल बतौर कमिश्नर 30 सितंबर तक था, ऐसे में कुछ दिन पहले प्रमोट करके पद से उनको हटाने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अब मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को बनाया गया है। 

मुंबई: शीना मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को कमिश्नर के पद से प्रमोट कर डीजी होमगार्ड बना दिया गया है। राकेश मारिया का कार्यकाल बतौर कमिश्नर 30 सितंबर तक था, ऐसे में कुछ दिन पहले प्रमोट करके पद से उनको हटाने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अब मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को बनाया गया है। 

   नए नियमों के मुताबिक, सरकार अगर चाहती तो मारिया को डीजी पोस्ट पर प्रमोशन देकर भी मुंबई का कमिश्नर बनाए रख सकती थी। मारिया फिलहाल एडीजी रैंक के अफसर हैं।गौरतलब है कि मारिया शीना मर्डर केस में राकेश मारिया आरोपियों से खुद पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह मुंबई कमिश्नर का कार्यकाल पूरा करने से पहले इस केस को सुलझा लेंगे और वह शीना मर्डर केस को आरुषि के मामले की तरह नहीं बनने देंगे।

 

 

कौन हैं राकेश मारिया 

 1981 बैच के आईपीएस अफसर राकेश मारिया ने डीसीपी ट्रैफिक रहते हुए 1993 के मुंबई धमाकों का केस सुलझाया था। बाद में उन्हें डीसीपी क्राइम और फिर ज्वाइंट सीपी क्राइम बनाया गया। मारिया ने 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया और झवेरी बाजार में हुए धमाकों का केस भी सुलझाया। सबसे चर्चित मुंबई आतंकी हमले 26/11 की जांच की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी गई थी। जिसमें आतंकी अजमल कसाब से अहम जानकारियां उन्होंने ही उगलवाईं थीं।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...