श्रीनगर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जम्मू कश्मीर में विभिन्न मीडिया इकाइयों के कार्य निष्पादन और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए संरचनात्मक सुधार पेश करने पर विचार कर रहा है। मंत्रालय में सचिव उदय कुमार वर्मा ने यहां सभी मीडिया इकाइयों की एक बैठक में यह बात कही। वर्मा ने जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम के लिए मीडिया इकाइयों के कार्य निष्पादन को बेहतर करने के लिए समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती प्रसारण निगम को मजबूत करने के लिए मंत्रालय एक भर्ती बोर्ड का गठन कर रहा है और छह महीनों के अंदर नियम बना लिया जाएगा।


