Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

संजय राय बने एचयूजे के वरिष्‍ठ प्रदेश उपाध्‍यक्ष

पंचकूला। यहां शनिवार को हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एचयूजे) के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने अहम बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय राय को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पत्रकार अजय गुप्ता को पंचकूला जिला इकाई का संयोजक (का-आर्डिनेटर) मनोनीत किया। एचयूजे की बढ़ती सक्रियता के चलते दोनों की नियुक्ति की गई है। राठी ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई कि एचयूजे की प्रतिष्ठा को और बढ़ाते हुए पत्रकारों के हितों में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पत्रकारों पर हमले और हितों पर कुठाराघात को एचयूजे प्राथमिकता के आधार पर उठाता रहा है। कई मामलों में त्वरित कार्रवाई से सार्थक नतीजे भी सामने आए हैं। कहा कि हरियाणा में जर्नलिस्ट्स प्रोटक्शन एक्ट के लिए एचयूजे प्रतिबद्ध है और यह जल्द ही साकार रूप लेगा। इस पर मंथन चल रहा है। इसके लागू होने के बाद पत्रकारों या मीडियाकर्मियों पर हमला करने से पहले कोई हजार बार सोचेगा।

उन्होंने पत्रकार समुदाय का आह्वान किया कि वे ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता से वह समाज में बिगड़ती छवि को निखारने काम करे। संजय राय और अजय गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा के सबसे बड़े पत्रकारों के संगठन एचयूजे से जुड़ने पर उन्हें गर्व है और वे इसकी साख को कायम रखने का भरसक प्रयास करेंगे। इस मौके पर एचयूजे के सचिव विनोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एमएस राठौड़, कमल कलसी, रोहित शर्मा इंदिरा राय और जयश्री आदि मौजूद थे। एचयूजे की पंचकूला इकाई के अध्यक्ष एसएन गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने संजय राय और अजय गुप्ता को अहम जिम्मेवारी देने पर खुशी जताई।

जयश्री राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...