Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

संजीवनी के लूट के महाभोज में मीडिया समेत तमाम संस्‍थाओं ने अपना पेट भरा

बोलने और सुनने में बड़ा प्यारा लगता है कि ‘‘शिक्षा वही, जो सच्चा इंसान बनाए’’, लेकिन क्या ऐसा कभी संभव है? समाज और राज के चरित्र में दिनों-दिन क्षरण जारी है। उनका नैतिक क्षरण बहुत तेजी से हो रहा है। जिन पर कानून बनाने की जिम्मेदारी है, वही घोड़े की तरह बिक रहे हैं। इस खरीद-फरोख्त के रेस में वे गर्व से शामिल होते हैं। तनिक लज्जा नहीं कि मनुष्य होकर भी जानवरों की तरह बिकते हैं। ये कैसी विडंबना है? पिछले माह पूरे देश के जनमानस में निर्मल बाबा द्वारा की गयी ठगी की चर्चा छायी रही, तो राँची में संजीवनी बिल्डकॉन की। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों के मूल में, ठगी में साथ देने वाले कारपोरेट मीडिया ही रही।

बोलने और सुनने में बड़ा प्यारा लगता है कि ‘‘शिक्षा वही, जो सच्चा इंसान बनाए’’, लेकिन क्या ऐसा कभी संभव है? समाज और राज के चरित्र में दिनों-दिन क्षरण जारी है। उनका नैतिक क्षरण बहुत तेजी से हो रहा है। जिन पर कानून बनाने की जिम्मेदारी है, वही घोड़े की तरह बिक रहे हैं। इस खरीद-फरोख्त के रेस में वे गर्व से शामिल होते हैं। तनिक लज्जा नहीं कि मनुष्य होकर भी जानवरों की तरह बिकते हैं। ये कैसी विडंबना है? पिछले माह पूरे देश के जनमानस में निर्मल बाबा द्वारा की गयी ठगी की चर्चा छायी रही, तो राँची में संजीवनी बिल्डकॉन की। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों के मूल में, ठगी में साथ देने वाले कारपोरेट मीडिया ही रही।

कहा जाता है और लोगों का अनुमान है कि झारखंड में 50 करोड़ रुपए की ठगी संजीवनी द्वारा की गयी। इतनी बड़ी रकम को डकारना अकेले संजीवनी के वश की बात नहीं थी। इस रकम में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी यहाँ की कारपोरेट मीडिया, 10 प्रतिशत गुण्डा, 10 प्रतिशत पुलिस और 15 प्रतिशत दलाल एवं दबंग समाजसेवी, राजनीतिक पार्टियों की रही। लूट के इस महाभोज में सबसे ज्यादा किसी का पेट भरा तो वह था मीडिया। एक मीडियावाले ‘न्यूज 11’ ने तो उसे अपना पार्टनर ही बना डाला, तो प्रभात खबर मेला लगवाकर लूट की पूरी छूट ही दे डाली। दैनिक भास्कर ने भी कई प्रोग्राम में मीडिया पार्टनर ही बना डाला।

लूट के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को करा कर झारखंड के अखबार चाहे हिन्दुस्तान हो, दैनिक जागरण हो, सभी ने लूट में अपना योगदान दिया। तरस आता है, घिन होती है, ऐसी पत्राकारिता से, उनको यह समझ में नहीं आता है कि जनता के पैसे से जो खेल खिलवाया जा रहा है, इस खेल के बाद जिनका पैसा गया, उनका क्या हाल होगा? मीडिया पर लोग आँख मूँद कर विश्वास करते हैं, उसी विश्वास का इन लोगों ने मिल कर गला घोंट दिया। ये कारपोरेट मीडिया वाले को दूर की कौड़ी तो बहुत तेजी से सूझ जाती है, पर उन्हें नजदीक की कौड़ी क्यों नहीं सूझी? संजीवनी वाले इतने पैसे कहाँ से ला रहे हैं, जिसकी बदौलत वे शान-व-शौकत के साथ ऐश की जिंदगी गुजार रहे थे? सुरा-सुन्दरी का बेहतरीन खेल खेला जा रहा था। उन्हें विज्ञापन के रूप में मोटी रकम मिल रही थी। यह सब चल रहा था, पर ये अनजान आँखें मूँदे क्यों बैठे थे?

यह बहुत बड़ा सवाल है कि उनकी पत्राकारिता उस वक्त कहाँ घास चरने गयी थी? उन्हें यह पता क्यों नहीं चल पाया कि जो पैसे उन्हें मिल रहे हैं, वह कहाँ से आ रहे हैं? संजीवनी वाले किनको-किनको पैसे दे रहे हैं, कौन और कैसे-कैसे लोग उनसे लाभान्वित हो रहे हैं? मीडिया को इसकी गंध क्यों नहीं मिली? कितनी आश्यर्च की बात है भाई! अब संजीवनी वालों पर धर-पकड़ की कानूनी कार्रवाई चल ही रही है तो सिर्फ संजीवनी वाले पर ही क्यों? क्या संजीवनी वाले अकेले ही दोषी हैं? बाकी लोग, जो उनके साथ महाभोज में शामिल थे, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो? एक कमाल तो देखिए कि लोक सेवा समीति, जो लोगों को बेवकूफ बनाने वाली एक गैर सरकारी संगठन है, ने असंवैधनिक तरीके से संजीवनी के एक निदेशक को पैसे के बल (लालच) पर ‘झारखंड रत्न’(?) से ही अलंकृत कर दिया। एक दूसरी विडंबना देखिए कि ठगी में शामिल लोग समाज के तथाकथित शिक्षित, और सभ्य लोग हैं, लेकिन इनके कृत्य इतने घिनौने! जरूर हमारी शिक्षा पद्धति में कहीं न कहीं भारी कमी रह गयी है। उस कमी को दूर करने में हमारे शिक्षाशास्त्री कर्तव्यच्युत रहे, अब तक।

लेखक अरुण कुमार झा झारखंड से दृष्टिपात के प्रधान संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...