Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

संसाधन बदलने के बाद भी पत्रकारों की परिस्थितियां नहीं बदली

बीकानेर। किसी भी सामाजिक बुराई को उजागर करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं आमजन की समस्याओं व ज्ञानवर्धक बातों को प्रचारित करने में मीडिया एक मजबूत स्तम्भ है। ये उद्गार अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण कोष व अखिल भारत वर्षीय समाचार पत्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन में आयोजित राय स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ.ए.के. गहलोत ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी नये आयाम जुड़े है। फेसबुक, इंटरनेट व ई-पेपर के जरिये कोने-कोने की खबरे देश विदेश में कहीं पर भी पढ़ी व देखी जा सकती है।

विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में पत्रकारों की अहम भूमिका निभाते है। अच्छे व तथ्यात्मक समाचार लोगों तक पहुंचाए ताकि उसकी सार्थकता सिद्ध हो। उन्होंने खोजपूर्ण पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की सीख दी। पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को आईना दिखाता है। उनका सम्मान कर समाज अपने आप में गौरवान्वित महसूस करता है। अध्यक्षता करते हुए मदन गोपाल तिवाड़ी ने कहा कि पत्रकार वैसे तो अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। संसाधन बदलने के बाद भी पत्रकारों की परिस्थितियां नहीं बदली ऐसे में सरकार को ग्रामीण व मंझले पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।

संघ की ओर से उषा जोशी, धीरज जोशी (ईटीवी कैमरामेन), मुजीबुर्रहमान, जयनारायण बिस्सा, राकेश आचार्य, सुजानसिंह, नौसाद अली, मोहन लाल शर्मा, जय भगवान, परिमल हर्ष, मनीष पारीक, शंकर सारस्वत, गुलाम रसूल, महेन्द्र मेहरा समेत प्रदीप यादव खाजूवाला, मदन अरोड़ा खाजूवाला, किशन सारस्वत, रामदेव जोशी, इशरदान चारण, अमरसिंह देया, सिध्दार्थसिंह भाटी पूगल, देवीलाल सारस्वत अनूपगढ़, देवकिसन सुथार श्रीगंगानगर, सतीश ओझा नापासर, निरंजन आसोपा, प्रेमसिंह सूर्यवंशी सूरतगढ़, महेन्द्रसिंह जाटव, अजय स्वामी, अनिल कालिया पिलानी, मुकेश पारीक बिसाऊ, अशोक सोनी बिसाऊ, वेदप्रकाश आर्य लाडनूं, जगदीश, लक्ष्मणसिंह, सुमित्रा आर्य शंकर आकाश, महावीर प्रसाद शर्मा सालासर, सुरेश कुमारी, ओमप्रकाश बिस्सा जैसलमेर, आर.के. व्यास, के.के. मिश्रा, लाईक अहमद, ईश्वरसिंह परमार, अनिल कुमार, महावीर दाधीच सुमेरपुर, चम्पालाल सोनी, संजय चौधरी, कन्हैयालाल तंवर जयपुर, सुबोध गोयल, विमल शर्मा, के.आर. बोस शंखवाली, दिनेश जालोर, सोहनसिंह राठौड़, सखाराम चांदरोई, प्रेमदत्त मिश्रा ब्यावर, कैलाश मोयल नोखा, सुरेश सुराणा, पवन सोनी, के.आर. शर्मा कोलायत, कैलाश शर्मा सुजानगढ़, गोपाल भोभरिया, ललित सारस्वत बीदासर, नथमल कुम्हार, छापर, संजय प्रजापत सरदारशहर, कमल जोशी छापर, गोविन्द व्यास, कृष्ण मुरारी सर्राफ, हनीफ, अबरार अली, मयूर गांधी डीडवाना, योगेश शर्मा, चेतराम याणी लूणकरणसर, महावीर प्रसाद शर्मा ठुकरियासर, सोहनलाल शर्मा हेमेरा, राजेश अग्रवाल नोखा, विजय महर्षि श्रीडूंगरगढ़ का सम्मान किया गया। संचालन शिवकुमार पाण्डिया ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...