Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

सत्ता के जोश में खोने लगे होश, पत्रकारों पर भी हमला

जीत के जश्न में उत्तर प्रदेश में सपा के कुछ कार्यकर्ता जोश में होश खोकर पार्टी की किरकिरी कराने लगे हैं. बड़ी सफलता पा कर सभी को चौंकाने वाली समाजवादी पार्टी ने 224 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है. लेकिन इस खुशी में कई जगहों पर वही सब हुआ जिसके बारे में विपक्षी दल सपा पर हमेशा से निशाना साधते रहे हैं. चुनाव परिणाम आने के बाद तीन घटनाओं ने समाजवादी पार्टी के जीत के रंग में भंग कर दिया है. झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। एक हारे हुए सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने वहां चुनावी मतगणना कवर कर रहे पत्रकारों को पीटा और उनके कैमरे तोड़ दिए। सूत्रों के मुताबिक वहां हालात ऐसे हो गए कि हथियारबंद समर्थकों से डरे मीडियाकर्मियों को एक इमारत में शरण लेकर जान बचानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हमले में भीड़ ने मीडियाकर्मियों के 15 कैमरे तोड़ दिए.

खबर है कि इटावा के संभल में भी समाजवादी पार्टी की जीत के जश्न में निकल रहे जुलूस में हो रही गोलीबारी में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई. फिरोजाबाद में सपा के प्रत्याशी की हार का गुस्सा पुलिस पर फूटा. वहां चुनाव परिणामों की घोषणा से नाखुश सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया. वहां उत्तेजित समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो लोग घायल होने की खबर है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...