इटावा जिले के बकेवर थाना के अंतर्गत लुधियानी निवाड़ीकला मार्ग पर मंगलवार शाम मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मरने वाले बाप बेटे समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसी वजह से दोहरे हत्याकांड के बाद लोग सड़क पर आ गये हैं और करीब 6 घंटे तक दोनों के शवों को उठने नहीं दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मामला रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
मंगलवार शाम लुधियानी चौराहे पर स्थित अपने घर पर जितेंद्र उर्फ पप्पू ऋषिश्वर (35) अपने पिता श्रीकृष्ण ऋषिश्वर (65) के साथ बैठे थे। तभी शाम के समय मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे जितेंद्र उर्फ पप्पू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि श्रीकृष्ण को अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। हमलावर गोलियां चलाकर फरार हो गये। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी।
बताया जाता है कि 10 वर्ष पूर्व जितेंद्र के भाई की भी हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में नामजद लोगों को कोर्ट ने सजा भी कर दी थी। अप्रैल 2000 मे जितेंद्र के भाई नरेंद्र की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह खेतो पर काम कर रहा था। शाम 6 बजे के करीब हुई वारदात के बाद दोनों के शव देर रात करीब 11 बजे के बाद मौके से तब उठ सके जब पुलिस गुस्साये लोगों के साथ साथ सपा सांसद प्रेमदास कठेरिया को मना सकी।
पिछले साल हुये पंचायत के चुनाव मे जितेंद्र्र की मां प्रधान के लिये खडी हुई थी लेकिन हार गई इस चुनाव से मौजूदा प्रधान चुनाव मे हार गया इसी वजह से रजिंश बढ गई लेकिन हाथ किसने साफ किया यह बात पता नही चल रही है। इटावा के एस एस पी डॉ. अशोक कुमार राघव का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड से जुड़े हुए हर पहलू की जाँच की जा रही हैl


