समाजवादी पार्टी के सांसद वीरपाल सिंह यादव ने अपने निवास स्थान पर एक कुख्यात अपराधी को पिछले कई वर्षों से शरण दे रखी है, जिससे यह अपराधी अपने अपराधों को लगातार अंजाम दे रहा है। और इस अपराधी के विरुद्ध कोई आम आदमी पुलिस में शिकायत करता है तो सांसद वीरपाल यादव पुलिस अधिकारियों को फ़ोन करके कुख्यात अपराधी अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर देते हैं, जिस से अपराधी के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। गत दिनांक 07/01/2011 को सुबह 08 :00 बजे कुख्यात अपराधी अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी मकान न. 22 फिरोजशाह रोड में रहने वाली दलित महिला बीना को शरीरिक उत्पीड़न, मानसिक उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द भंगन भंगी की औलाद बोल कर उसको व उसकी 15 वर्षीय पुत्री को जबरन वेश्यावृति के धंधे में जबरन उतारने की कोशिश करने लगा, जिसका महिला ने विरोध किया तो कुख्यात अपराधी अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी उसके घर में घुस गया और उसकी 15 वर्षीय पुत्री के छाती पर हाथ मार दिया व धक्के मार कर गिरा दिया। और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसकी शिकायत महिला ने जिला नई दिल्ली के अंतर्गत आने वाले थाना बाराखम्बा, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपायुक्त पुलिस जिला नई दिल्ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि सांसद वीरपाल यादव ने पुलिस अधिकारियों को फ़ोन करके अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया और कहा कि ये हमारा ख़ास आदमी है, जिस से पुलिस ने महिला को झूठे केस में फ़ंसाने की धमकी देकर हस्ताक्षर करवा शिकायत पत्र वापस ले लिया। सांसद वीरपाल सिंह यादव व कुख्यात अपराधी अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी के इस कारनामे से महिला डर कर अपनी 15 वर्षीय पुत्री सहित दिल्ली छोड़कर चली गई।
जब सांसद वीरपाल सिंह यादव अपने निवास स्थान दिल्ली में नहीं होते हैं तो कुख्यात अपराधी अजित सिंह त्यागी उर्फ़ पप्पी उनके निवास स्थान पर असमाजिक तत्वों को बुलाकर रंगरलिया मनाता है व वेश्याओं को बुलवाता है। कुख्यात अपराधी अजित सिंह त्यागी उर्फ़ पप्पी बेरोजगार है, कोई काम नहीं करता है। इसके पास तीन चार पहिया लग्जरी वाहन है व एक चोरी की मोटरसाइकिल है व दिल्ली के गोल मार्केट में दूकान संख्या-09 बर्ड लेन है, जो कि कुख्यात अपराधी अजित सिंह त्यागी उर्फ़ पप्पी ने अपने छोटे भाई योगेश चौधरी के नाम से ली है। जिस दूकान की कीमत आज की तारीख में 39 लाख है। मैं आपको सांसद वीरपाल सिंह यादव के संरक्षण में पल रहे कुख्यात अपराधी अजित सिंह उर्फ़ त्यागी उर्फ़ पप्पी का फोटो व सम्बंधित चरित्र का बतौर सबूत न्यूज़ समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की कटिंग व दलित महिला की शिकायत की प्रतिलिपि भेज रहा हूँ।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.


