Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

9/11 की 14वीं बरसी पर अमेरिका में आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम

अमरीका में एक सिरफिरे अपराधी को गिरफ़्तार किया गया है जिसने 9/11 की 14वीं बरसी पर देश में नए आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई थी। अमेरिकन अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार इस 20-वर्षीय अपराधी का नाम जोश गोल्डबर्ग है, जोकि मूलत: फ्लोरिडा का निवासी है। इस अपराधी को पकड़ने के लिए एफ.बी.आई. ने उसके साथ ऑनलाइन पत्राचार करने का ड्रामा रचा था। पत्राचार के दौरान इस युवक ने सुरक्षा अधिकारियों को प्रेशर कुकर, कीलों और चूहे मारने की दवा से बम बनाने का तरीका बताया।

 जाँच के दौरान यह भी पता चला है कि गोल्डबर्ग की इस्लामी राज्य के आतंकवादियों से सहानुभूति है। उसने आतंकवादियों के समर्थन में सामाजिक नेटवर्क पर कई पोस्ट पर लिखा है। यदि गोल्डबर्ग दोषी पाया जाता है, तो उसे 20 साल जेल में काटने होंगे। ग़ौरतलब है कि आतंकवादी संगठन “अल-कायदा” के आत्मघाती हमलावरों ने 11 सितंबर, 2001 को अमरीका में चार यात्री विमानों का अपहरण कर लिया था और उनमें से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावरों से टकरा दिया था। अन्य दो विमानों को वे पेंटागन और, शायद, व्हाइट हाउस या कैपिटल हिल्ल पर भी गिराना चाहते थे। 11 सितंबर के हमलों में 2974 लोग मारे गए थे और 24 लोग आज तक लापता माने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...