Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

बिहार विस चुनाव: एनडीए में सीटों के बंटवारे पर रूठने-मनाने का दौर शुरू

बिहार/ नयी दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनावी तारीखों की घोषणा  के साथ ही सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में रूठने-मनाने का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान के नाराज़ होने की खबरें आ रही हैं। जिसका कारण भाजपा की ओर से लोजपा को कम सीटों का ऑफर और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व उनके बेटों समेत लोजपा से बगावत कर जदयू में जानेवाले नेताओं की हम के लिए को सीटें देना बताया जाता है। इस खबर के आने के बाद से भाजपा की ओर से पासवान को मनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। 

  रामविलास पासवान की नाराज़गी के मुख्य तीन कारण हैं। पहला, भाजपा की ओर से सिर्फ 35 सीटों का ऑफर, जबकि लोजपा कम-से-कम 40 सीटें चाहती है। दूसरा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और दोनों बेटों अजय प्रताप व सुमित का जमुई व चकाई की सीटों पर दावा। तीसरा, 2005 में लोजपा से बगावत कर जदयू में जानेवाने अन्य नेताओं के लिए ‘हम’ को सीटें देना है। हम और रालोसपा की ओर से यह सुझाव दिये गए हैं कि भाजपा ने सहयोगियों के लिए जो सीटें छोड़ी हैं, उनमें से एक- दो सीटें ज्यादा-कम करके लोजपा, रालोसपा और हम के बीच बांट दी जाएं। हालांकि, इस फॉर्मूले को स्वीकार नहीं किया गया। बीजेपी के फॉर्मूले के तहत लोजपा 35 से 40, रालोसपा 20 से 25 और हम को 15 से 20 के बीच सीटें मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस मामले का हल जल्द ही निकल जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो शनिवार को होने वाली सीट शेयरिंग का संभावित एलान टल सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...