Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सीनेट का चुनाव लड़ेंगे विकीलीक्‍स के संस्‍थापक असांजे!

मेलबर्न : विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे ऑस्ट्रेलियाई सीनेट का सदस्य बनने की दौड़ में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे को स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से पहले ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया था। यौन शोषण के मामले में वह स्वीडन में वांछित हैं। एबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विकीलीक्स ने घोषणा की है कि असांजे ऑस्ट्रेलियाई सीनेट की एक सीट के लिए चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में विकीलीक्स के हवाले से लिखा गया कि 40 साल के असांजे की मौजूदा कानूनी स्थिति चुनाव लड़ने में बाधक नहीं है। विकीलीक्स ने ‘ट्विटर’ पर लिखा कि हमने पता लगाया है कि हिरासत में होने के बावजूद असांजे के लिए ऑस्ट्रेलियाई सीनेट की सीट के लिए चुनाव लड़ना संभव है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...