Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सुपर फिफ्टी के रास्ते तय होगी बैंकिग की मंजिल

शिक्षा धन की मोहताज नहीं है, इस जुमले को साकार करने के लिए पत्रकार और समाजसेवी योगेश त्रिपाठी बैंकिग की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर तैयारी का जरिया देने के लिए प्रतिभा एकेडमी की शुरुआत कर रहे हैं। संस्थान में प्रवेश परीक्षा में सफल प्रथम पचास छात्रों यानी सुपर फिप्टी को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। बतौर योगेश त्रिपाठी गणेश शंकर विद्यार्थी ने फतेहपुर की धरती से पत्रकारिता के माध्यम से आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उसी गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते हुए आज मैं शिक्षा को पैसे और पेशे की बंदिशों से आजाद करने की लड़ाई की शुरुआत कर रहा हूँ।

योगेश त्रिपाठी ने बताया कि हमारी कोशिश न केवल फतेहपुर बल्कि आसपास के जिलों जैसे कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कर्वी, हमीरपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, महोबा, प्रतापगढ़, रायबरेली संस्थान के माध्यम से लाभान्वित हों। योगेश त्रिपाठी पिछले कई वर्षो से क्षेत्र के विकास व स्थानीय मुद्दों के लिए लड़ रही संस्था के साथ सोसायटी फॉर वालेंट्री एक्शन एंड रिसर्च (स्वर) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संसाधनों के अभाव में पिछड़ती शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब एक ग्रामीण बैंक में जाता है तो उसे खाता खुलवाने से लेकर पैसा निकालने के फार्म भरने तक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग ही इन मुश्किलों को समझ सकते हैं। अपने क्षेत्र का हर छात्र जो बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा है, इस संस्था से लाभान्वित हो और जो आधारभूत समस्या हैं उनको हल करें।

संस्थान की नीतियों पर बात करते हुए योगेश ने कहा कि हर वर्ष प्रवेश परीक्षा के माध्यम में दो बैच में 125-125 बच्चों का चयन किया जाएगा। संस्थान का उद्घाटन 24 अप्रैल को होना नियत है और पहले बैच की शुरुआत 15 मई से होगी। संस्थान के संरक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि फैकल्टी के रूप में दिल्ली से इस विषय के विशेषज्ञ हमारे साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में देशभर से कई शिक्षाविद आएंगे और क्षेत्र के छात्रों के साथ व्यक्तिगत संवाद कर उनके बेहतर भविष्य के लिए सलाह देंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...