Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

हरदोई में सपा-बसपा समर्थक भिड़े, एक की मौत, आठ गिरफ्तार

सपा की जीत के साथ चालू हुई सपाइयों की गुंडागर्दी लगातार जारी है. अभी तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनी है, पर यूपी के आधा दर्जन से ज्‍यादा जिलों में सपा समर्थकों के उत्‍पात ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है. ताजा मामला हरदोई जिले का है. शनिवार को संडीला कस्‍बे में सपा-बसपा समर्थकों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्‍य लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में सपा समर्थक ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि संडीला कस्‍बे में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जुलूस निकाल रहे कुछ लोग प्रतिद्वंद्वी गुट के लोगों से भिड़ गए. जमकर मारपीट हुआ. दोनों पक्षों में गोली भी चली, जिसमें पप्‍पू उर्फ गोगा नाम के तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई. गोलीबारी में पांच अन्‍य लोग घायल भी हुए हैं. संडीला से बसपा के पराजित विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अब्‍दुल मन्‍नान ने बताया कि मारा गया युवक एवं घायल हुए लोग बसपा के समर्थक हैं. उन पर सपा समर्थकों ने हमला किया है.

पुलिस अधीक्षक आरके श्रीवास्‍तव ने दो गुटों में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है. मगर यह पूछने पर कि क्‍या संघर्ष दो विरोधी राजनीतिक गुटों के बीच हुआ है. उन्‍होंने कहा कि मामले की पूरी छानबीन के बाद ही बताया जा सकेगा कि मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का है या कोई और कारण हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि स्‍थानीय पुलिस ने इस मामले में सपा समर्थक ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्‍य लोगों की तलाश जारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...