नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री श्री जुगल किशोर ने आज कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा तैयार किया गया सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक देश में घृणा व वैमनष्य का एक ऐसा वातावरण पैदा करेगा कि देश में सांप्रदायिक आधार पर लोग बंट जाएंगे तथा कानूनी शिकंजे में कसा हिन्दू धर्मांतरित होने को मजबूर होगा। इसके अलावा वर्तमान केन्द्र सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा बारहवीं पंच वर्षीय योजना के लिए गोमांस निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध को हटाने की संस्तुति ने तो सभी हदें पार करदी हैं। उन्होंने पूछा कि क्या देश की माता का मांस निर्यात करने में भी लज्जा नहीं आती इन बेशर्मों को। ओबीसी हिन्दुओं का निवाला छीन कर असंवैधानिक तरीके से मुसलमानों को आरक्षण के रूप में देना तथा बर्फ़ानी बाबा अमरनाथ की यात्रा को बाधित कर निरन्तर उसकी यात्रा अवधि को कम करना क्या हिन्दुओं पर किसी भी हमले से कम है। हिन्दू समाज यूपीए सरकार के इन दमनकारी कदमों से आहत है। देश की जनता चुप नहीं बैठ सकती है।
मेले के बारे में जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के नेहरू नगर स्थित सरस्वती बाल मन्दिर विद्यालय में आज एक गौ संवर्धन व स्वास्थ्य मेले के साथ धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मेले में बडी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। रोग निदान व उपचार हेतु अनेक प्रकार की प्रचलित चिकित्सा पद्धतियों के अलग-अलग स्टाल लगे थे जहां योग्य डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। विहिप दिल्ली के अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता के मार्गदर्शन में लगे इस मेले में गौ संवर्धन हेतु लगे स्टालों पर गाय का शुद्ध घी, गो मूत्र का अर्क, पंचगव्य की औषधियां तथा गऊ के गोबर व गौ मूत्र द्वारा निर्मित अनेक प्रकार के शैम्पू, साबुन, धूप अगरबत्ती इत्यादि भी जन-साधारण के लिए उपलब्ध थीं, जिनमें लोगों ने अपनी गहरी रुची दिखाई। इंद्रप्रस्थ विहिप के सेवा विभाग व गौ रक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए इस मेले में ऐलोपैथी, एक्यूप्रेसर, होम्योपैथी, योगा थेरेपी, आयुर्वेद व प्राक्रतिक चिकित्सा पद्धति से अनेक गंभीर व असाध्य रोगों के निदान व उपचार की मुफ़्त व्यवस्था का लोगों ने लाभ उठाया। प्रेस रिलीज


