Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

हिन्दुओं की पाकिस्तान में क्या है हालत?

 

पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहने वाले एक हिन्दू परिवार ने कुछ दिन पहले थार एक्सप्रेस से भारत आकर चैन की सांस ली. जैसे ही मुनाबाव में आकर उन्हें ये पता चला कि वो बाड़मेर पहुंचे हैं उनकी आँखों में आंसू छलक पड़े उन्हें अब यह यकीन हो गया कि अब वे हिन्दुस्तान में महफूज़ हैं। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में इस परिवार के मुखिया ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपनी क्रिकेट टीमों को साथ खिलाने के लिए योजनाएं बनाने में मशगूल हैं और पाकिस्तान में आये दिन हिन्दू लड़कियों और औरतों के साथ हिन्दू होने के कारण ‘‘बलात्कार’’ किये जाने की खबरें, मीडिया के माध्यम से लगातार आती रहती हैं। जिस पर भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई ठोस कूटनीतिक कदम सार्वजनिक रूप से नहीं उठाया गया है, जिससे भारत और पाकिस्तान के आम इंसाफ पसन्द लोगों को और विशेषकर हिन्दुओं को इस बात का अहसास हो सके कि भारत सरकार को विदेशों में बसने वाले हिन्दुओं की भी चिन्ता है।  

 

पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहने वाले एक हिन्दू परिवार ने कुछ दिन पहले थार एक्सप्रेस से भारत आकर चैन की सांस ली. जैसे ही मुनाबाव में आकर उन्हें ये पता चला कि वो बाड़मेर पहुंचे हैं उनकी आँखों में आंसू छलक पड़े उन्हें अब यह यकीन हो गया कि अब वे हिन्दुस्तान में महफूज़ हैं। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में इस परिवार के मुखिया ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपनी क्रिकेट टीमों को साथ खिलाने के लिए योजनाएं बनाने में मशगूल हैं और पाकिस्तान में आये दिन हिन्दू लड़कियों और औरतों के साथ हिन्दू होने के कारण ‘‘बलात्कार’’ किये जाने की खबरें, मीडिया के माध्यम से लगातार आती रहती हैं। जिस पर भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई ठोस कूटनीतिक कदम सार्वजनिक रूप से नहीं उठाया गया है, जिससे भारत और पाकिस्तान के आम इंसाफ पसन्द लोगों को और विशेषकर हिन्दुओं को इस बात का अहसास हो सके कि भारत सरकार को विदेशों में बसने वाले हिन्दुओं की भी चिन्ता है।  

 

यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण और दु:खद है, जिसकी तीखे शब्दों कड़ी निन्दा और भर्त्सना की जानी चाहिये। ये शब्द काफी हद तक सही भी हैं क्यूंकि पिछले करीब एक साल से लगातार हिन्दू परिवारों पर जुल्म बढ़े हैं और पाकिस्तान से पलायन कर कई हिन्दू परिवार कई उम्मीदों के साथ भारत आये लेकिन अभी तक सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जो पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू परिवारों के लिए लाभदायक साबित हो इसी वजह से लगातार पलायन करने वाले हिन्दू परिवार भारत में आकर शरणार्थी बन रहे हैं। सभी भारतीय और पाकिस्तानी लोग इस बात को ठीक से जानते हैं कि विभाजन के समय दोनों राष्ट्रों के तत्कालीन कर्ताधर्ताओं की ओर से सार्वजनिक रूप से गारण्टी दी गयी थी कि विभाजन के बाद अपने-अपने नागरिकों के बीच सरकारों द्वारा धर्म के आधार पर या अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा और सभी को अपने-अपने दीन-ईमान-धर्म का अनुसरण और पालन करने की सम्पूर्ण आजादी होगी। सभी को बिना किसी भेदभाव के पूर्ण सुरक्षा प्राप्त होगी। इसके बावजूद दोनों ही देशों में अनेकों बार इस घोषणा का उल्लंघन किया गया है।

 

वर्तमान में पाकिस्तान में हिन्दू धर्मानुयाइयों की बहन बेटियों की इज्जत के साथ केवल इस कारण कि वे हिन्दू हैं, सरेआम खिलवाड़ किया जाना ‘इस्लाम’ और ‘हिन्दू’ दोनों ही धर्मों के मूल सिद्धान्तों के विपरीत है। यही नहीं ये कुकृत्य संसार के सभी राष्ट्रों द्वारा स्वीकृत और सभी पर लागू मानव अधिकारों की संधियों के भी विपरीत है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस प्रकार की घटनाएँ समाज में वैमनस्यता और दुराग्रहों को जन्म देती हैं। जिससे आहत धर्म के अन्य लोगों में भी स्वाभाविक तौर पर गुस्सा भड़कता है, जिसमें हिंसा और आगजनी जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। कुछ घटिया किस्म के लोग ऐसे माहौल का लाभ उठाकर लोगों के बीच दूरियॉं पैदा करने के प्रयास करते हैं। ऐसे में अनेक निरीह प्राणी असमय काल के गाल में समा जाते हैं। जिसके चलते समाज में साम्प्रदायिक माहौल खराब होता है। लोगों के बीच धार्मिक दीवारें खड़ी हो जाती हैं! मीडिया के मार्फ़त जो खबरें आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि इतनी भयानक स्थितियॉं पैदा हो चुकी हैं कि पाकिस्तान के हिन्दू परिवार भारत में शरण प्राप्त करने को विवश हो गये हैं। जिस पर भारत के इस्लामिक धर्मगुरुओं की ओर से रमजान के पवित्र महिने में चुप्पी साध लेना किस बात का संकेत देती है?

 

मॉं-बहन किसी की भी हों, उनकी रक्षा करना केवल दीन, धर्म या मजहब को मानने वालों के लिये ही नहीं, बल्कि इंसानियत में आस्था रखने वाले हर एक इंसान का फर्ज है! जिस पर किसी की भी चुप्पी का अर्थ है, इंसानियत को नंगा होते हुए देखकर भी चुप्पी साध लेना या उनके इंसानी जेहन का मर जाना। मानवीय संवेदनशीलता का समाप्त हो जाना और नापाक एवं वहशी ताकतों के समाने घुटने टेकना और उनको खुला समर्थन देना। फिर से इस बात को दोहराना जरूरी है कि भारत सरकार का ये नैतिक, मानवीय, धार्मिक, राष्ट्रीय, संवैधानिक और वैश्‍विक फर्ज है कि वह अपने स्तर पर कूटनीतिक प्रयासों के जरिये पाकिस्तान की सरकार को कड़ा सन्देश दे कि मानवता का मजाक उड़ाने वाले और हिन्दू बहन-बेटियों के साथ कुकर्म करने वाले नापाक वहशी दरिन्दों को कड़ी सजा दी जाये और पाकिस्तान के सभी हिन्दुओं को सम्पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवायी जाये, अन्यथा इससे जहॉं एक ओर दोनों देशों के रिश्तों में खटास तो आयेगी ही, साथ ही साथ भारत इस प्रकार के मामलों को चुपचाप नहीं देखेगा। अमेरिका जो संसार के किसी भी देश के किसी भी कौने में अपनी दादागिरी करने पहुँच जाता है, उसे ये घटनाएँ क्यों नहीं दिख रही हैं?

 

यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है और भारत को विश्‍व मंचों पर इस बात को अमेरिका के खिलाफ उपयोग में लाना चाहिये। इस सबके साथ-साथ भारत के आम लोगों को भी जहॉं एक ओर तो संयम और सौहार्द को बनाये रखना होगा, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के लिये मजबूर करना होगा! प्रतिपक्षी दलों को भी एकजुट होकर इस मामले को संसद में पूरी ताकत के साथ उठाना चाहिये। भारत की महिला संगठनों और मानव अधिकारों के लिये काम करने वाले संगठनों तथा लोगों को भी इस मामले में संज्ञान लेकर इसे उचित मंचों पर उठाना चाहिये। लेकिन इस बात की सावधानी बरती जाने की भी अत्यधिक जरूरत है कि इस मामले को भारत के कुछ दुष्ट प्रकृति के साम्प्रदायिक लोग वोट बैंक बनाने के लिये इस्तेमाल नहीं करने पायें।

 

बाड़मेर से दुर्गसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट.

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...