न्यू मीडिया में अच्छाई है तो बुराई भी. अगर यह हैकरों के हाथ पड़ गया तो क्या से क्या हो जाएगा. वाशिंगटन से सूचना है कि हैकरों ने सीधे बराक ओबामा को चुनौती दे डाली है, उनकी मौत की खबर प्रसारित करके. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या की खबर फाक्स न्यूज चैनल की तरफ से ट्विटर पर प्रसारित की गई. इस खबर से हड़कंप मच गया. अमेरिका के स्वाधीनता दिवस पर हैकरों ने फाक्स न्यूज चैनल के ट्विटर एकाउंट को हैक कर लिया था और उसी पर ओबामा के हत्या की खबर चला दी. इससे देश-विदेश में हर जगह सनसनी फैल गई. फॉक्स न्यूज चैनल के हैक ट्विटर एकांउट के दुनिया भर में 33 हजार फालोअर्स हैं. ट्विटर संदेश भारत में संडे रात दो बजे देखा गया. इसमें लिखा था कि ओबामा को 45 मिनट पहले एक रेस्तरां के पास अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे वे मर गए. इसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान-परेशान हो गया. पर थोड़ी देर बाद और चैनलों ने स्थिति स्पष्ट किया और बताया कि बराक ओबामा सुरक्षित है.


