Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

होमियोपैथी चिकित्‍सा विभाग के निदेशक पर सूचना आयुक्‍त ने लगाया जुर्माना

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली की धारा 22 के उस मुख्य प्रावधान का अनेकों विभागों द्वारा आंशिक रूप से भी पालन नहीं किया जा रहा है, जिसमें सभी श्रेणी के कार्मिकों से अनिवार्य रूप से सम्पत्ति के विवरण को निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। कुछ ऐसा ही होमियोपैथी विभाग में किया जा रहा है जहां पर सम्पत्ति विवरण उपलब्ध कराने के इस प्रावधान का पालन ही नहीं किया जा रहा था। आर.टी.आई. मिशन ने होमियोपैथी चिकित्सा विभाग के निदेशक डा. बी.एस. कनवासी की सम्पत्ति का विवरण की सूचना मांगी थी। जिसे स्वयं डा. कनवासी ने लोकसूचना अधिकारी के रूप में धारा 8(1) जे के प्रावधानों से आच्छादित बताते हुए सूचना देने से इंकार कर दिया। अपीलीय अधिकारी के रूप में तत्कालीन निदेशक डा. बी.सी. लखेड़ा ने अपील को उपस्थित न होने के आधार पर निस्तारित कर दिया।

सूचना न मिलने पर मामला उत्तराखण्ड सूचना आयोग में डा. अनिल शर्मा के समक्ष प्रस्तुत हुआ। जहां पर उपस्थित हुए डा. कनवासी ने स्वीकार किया कि अभी तक विभाग में किसी ने भी सम्पत्ति का विवरण नहीं दिया था। आर.टी.आई. मिशन द्वारा आवेदन देने के उपरान्त अब सभी के द्वारा जमा कराये जा रहे हैं। आयोग ने इस मामले में जहां लोकसूचना अधिकारी के रूप में डा. कनवासी को दोषी पाते हुए 5 हजार जुर्माना आरोपित किया वहीं अपीलीय अधिकारी द्वारा अपील का सही निस्तारण न करने पर चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्णय पारित किया है। तत्कालीन अपीलीय अधिकारी डा. बी.सी. लखेड़ा द्वारा आर.टी.आई. अधिनियम की अल्प जानकारी होने के आधार पर आयोग से आदेश में संशोधन की गुहार लगाई गई जिसका आयोग ने संज्ञान न लेते हुए अपना निर्णय अपरिवर्तित रखा।

आरटीआई एक्टिविस्‍ट एवं पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...