सोमवार की भारी गिरावट से उबरते हुए शेयर बाजार ने कल की तरह बुधवार को भी अच्छी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाम्बे स्टाक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 17, 659. 37 अंक के स्तर पर खुला. मंगलवार को सेंसेक्स 17, 560. 30 अंक पर बंद हुआ था. आज शुरुआती कारोबार में अच्छी लिवाली देखने को मिल रही है. जिसके चलते बाजार बढ़त बना रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 30 अंकों की तेजी के साथ 5, 304.65 अंक के स्तर पर खुला, जबकि मंगलवार को कारोबार के दौरान निफ्टी सेंसेक्स 5; 275.85 अंक पर बंद हुआ था. बीएसई के अन्य सूचकांकों में भी शुरुआती कारोबार में अच्छी उछाल देखेने को मिली. प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल एवं गैस सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजबूती रही.


