Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मिस्र के सुरक्षा बलों ने गलती से 12 पर्यटकों को मार डाला

काहिरा: मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान में सुरक्षा बलों ने आतंकियों का पीछा करते हुए गलती से पर्यटकों के एक काफिले को निशाना बना दिया। इस घटना में 12 विदेशी पर्यटकों के मारे जाने और 10 लोगों के घायल होने की आशंका है। मारे गए पर्यटकों में मैक्सिको के निवासी भी शामिल हैं। मिस्र के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, पुलिस और सेना का एक संयुक्त बल पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके अल वहात में आतंकियों का पीछा कर रहा था। तब उन्होंने गलती से चार वाहनों को निशाना बना दिया, जो कि एक प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे। इन वाहनों में मैक्सिको के पर्यटक सवार थे।

      बयान में कहा गया, इस घटना के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मैक्सिको और मिस्र के 10 लोग घायल हो गए। यह क्षेत्र विदेशी पर्यटकों के प्रवेश के लिहाज से निषिद्ध है। बयान में कहा गया, इस बात की जांच के लिए एक दल का गठन किया गया है कि आखिर वहां हुआ क्या था और ये पर्यटक उस प्रतिबंधित क्षेत्र में क्यों मौजूद थे?’ बयान में कहा गया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।  हालांकि गृह मंत्रालय ने मारे गए मैक्सिको निवासियों की सही संख्या नहीं बताई और न ही यह बताया है कि वाहनों को कैसे निशाना बनाया गया? मैक्सिको के राष्ट्रपति ने मिस्र से कहा है कि वह इस घटना की ‘व्यापक’ जांच कराएंगे।
         मिस्र का पश्चिमी रेगिस्तान उन इलाकों में से एक है, जहां इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी अपना प्रभुत्व रखते हैं और ये लोग मिस्र की पूर्वी सीमाओं पर सिनाई में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...