Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिजनेस

एनयूजे का 17वां अधिवेशन कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का 17वां द्विवार्षिक अधिवेशन कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जायेगा। उक्त निर्णय 19-20 मई को ऋषिकेश में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्‍मति से लिया गया। इसके अलावा पंजाब में यूनियन के चुनाव करवाने के लिए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव संजय राठी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। यह जानकारी देते हुए एचयूजे के प्रदेश प्रवक्ता रवि मलिक ने बताया कि हरियाणा राष्ट्रीय अधिवेशन की लगातार दूसरी बार मेजबानी कर रहा है। गत वर्ष नवम्‍बर 2011 में 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन मानेसर, गुडगांव में आयोजित किया गया था।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा से दस सदस्यीय पत्रकारों के दल ने संजय राठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर संजय राठी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी और महासचिव रास बिहारी का हरियाणा में अधिवेशन के लिए चयन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पूरे सदन का भी हरियाणा को मेजबानी देने के लिए यूनियन की ओर से धन्यवाद दिया। रवि मलिक ने बताया कि संजय राठी ने इस अवसर पर प्रदेश की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरन्तर पत्रकारों के उत्थान के लिए कर्तसंकल्प है तथा पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है।

प्रदेश सरकार ने हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के मकानों में डेढ़ प्रतिशत मकान मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित किये हैं। इसके अलावा पत्रकारों के लिए 50 लाख रूपये की राशि से पत्रकार कल्याण कोष स्थापित किया गया है। इस निधि से पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये सरकार प्रति वर्ष लगभग 37 लाख रूपये राशि के नकद पुरस्कार प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने आगे बताया कि प्रदेश में पत्रकारिता विश्वविद्यालय स्थापित करवाना, पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ करवाना, लघु एवं मंझोले समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन नीति बनवाना, प्रदेश मण्डल स्तर पर प्रेस क्लबों की स्थापना करवाना व मान्यता सम्बन्धि नियमों का सरलीकरण करवाना यूनियन की प्राथमिकता सूची में है। इसके साथ ही पत्रकारों के साथ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को मद्देनजर प्रदेश में जर्नलिस्ट्स प्रोटैक्शन एक्ट लागू करवाने के लिये यूनियन गम्भीर प्रयास कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...