देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के हधवाड़ी गांव के पास आज बादल फ़टने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा करीब 400 भेड़ें भी मारी गईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह दो चरवाहे अपनी भेड़ों को चराने के लिए हधवाडी गांव से उपर पहाड़ियों पर गये हुये थे. उसी दौरान अचानक बादल फ़ट गया और इसकी तेज बहाव में करीब 400 भेड़ें और उनको चराने गए दोनों चरवाहे भी बह गये. इस घटना में दोनों चरवाहों की मौत हो गई. पानी के तेज बहाव में बह गईं लगभग 400 भेड़ों की भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र राहत और बचाव दल को भेजा गया है.


