महराजगंज। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज के वर्ष 2012-13 की कार्यकारिणी के लिए रविवार को सर्वसम्मत्ति से पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ, जिसमें सुनील श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विनोद निषाद को महामंत्री व विनय नायक को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री अंकुर श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक शमसुलहुदा खान निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के लिए भी मोहम्मद सई सहित 11 सदस्यों का चुनाव आम सहमति के आधार पर कर लिया गया है।
प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र लाल श्रीवास्तव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, महेंद्र त्रिपाठी, आरएन शर्मा, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, ओंकार पटेल, कुलदीप, संतोष जायसवाल, विजय सिंह, संतोष सिंह, संतोष शर्मा, वनमाली कृष्ण त्रिपाठी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।


