रियाद। सीरियाई विद्रोहियों को हथियार देने की सउच्च्दी अरब और कतर की अपील की स्पष्ट शब्दों में आलोचना करने के बाद इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी सऊदी और कतरी अखबार के निशाने पर रहे। अशार्क अल अवसात के संपादक तारिक अल होमायद ने लिखा, ‘‘खाड़ी देशों को मलिकी और उनकी सरकार का बहिष्कार करना चाहिए ।’’ उन्होंने दमिश्क के निरंकुश शासकों का साथ देने वालों और सबसे पहले मलिकी सरकार को सजा दिए जाने की मांग की। सऊदी मालिकाना हक वाले अरब समचार पत्र में होमायद ने लिखा, ‘‘एक नये सद्दाम या बशर के उभरने से पहले उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।’’


