Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

उद्योग बंदी तथा भाजपा नेता की गिरफ्तारी का विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज, कई घायल

बालोतरा। बालोतरा में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद औद्योगिक ईकाइयों को लेकर सरकारी रवैये के खिलाफ एवं मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए गत शुक्रवार को किये गये प्रदर्शन में पुलिस द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाने, राजमार्ग जाम करने को लेकर 300 से 400 मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, इसको लेकर पुलिस ने शनिवार रात को भाजपा नेता कैलाश चौधरी को गिरफ्तार किया था, जिससे मजदूर एवं भाजपाई चौधरी को रिहा करने की मांग को लेकर देर रात ही उपखण्ड कार्यालय के बाहर जमा हो गये थे तथा सुबह होते-होते भीड़ की संख्या को बढ़ता देख पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। बिठूजा, जसोल, बालोतरा उद्योग बचाओ संघर्ष समिति के सह संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री कैलाश चौधरी को रिहा करने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां भांजी। पुलिस के आला अधिकारियों ने एक-एक व्यक्ति का घेरवा कर उन पर बेरहमी से लाठियां चलवाईं, जिससे कई मजदूरों सिर फूट गये तथा कई जख्‍मी हो गये तथा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाचार लिखे जाने तक महौल तनावपूर्ण स्थिति में था।

बालोतरा। बालोतरा में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद औद्योगिक ईकाइयों को लेकर सरकारी रवैये के खिलाफ एवं मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए गत शुक्रवार को किये गये प्रदर्शन में पुलिस द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाने, राजमार्ग जाम करने को लेकर 300 से 400 मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, इसको लेकर पुलिस ने शनिवार रात को भाजपा नेता कैलाश चौधरी को गिरफ्तार किया था, जिससे मजदूर एवं भाजपाई चौधरी को रिहा करने की मांग को लेकर देर रात ही उपखण्ड कार्यालय के बाहर जमा हो गये थे तथा सुबह होते-होते भीड़ की संख्या को बढ़ता देख पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। बिठूजा, जसोल, बालोतरा उद्योग बचाओ संघर्ष समिति के सह संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री कैलाश चौधरी को रिहा करने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां भांजी। पुलिस के आला अधिकारियों ने एक-एक व्यक्ति का घेरवा कर उन पर बेरहमी से लाठियां चलवाईं, जिससे कई मजदूरों सिर फूट गये तथा कई जख्‍मी हो गये तथा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाचार लिखे जाने तक महौल तनावपूर्ण स्थिति में था।

यूं चला घटनाक्रम : शनिवार रात्रि 10:30 बजे स्थानीय संघ कार्यालय से भाजपा जिला महामंत्री कैलाश चौधरी को राज कार्य में बाधा के संबंध दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध में श्रमिकों ने रात्रि के लगभग 3 बजे तक पुलिस थाने के समक्ष प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा रविवार सुबह कैलाश चौधरी को रिहा करने का आश्वासन दिया गया। मगर रविवार सुबह जल्दी ही पुलिस ने चौधरी को मजिस्‍ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके पश्चात स्थानीय डाक बंगले के समक्ष श्रमिक एकत्रित होने लगे, लगभग दस बजे के आस-पास काफी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए और डाक बंगले से बाजार बंद करवाने निकले, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तैनात पुलिस दल ने लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करनी शुरू की, जिससे कई मजदूरों को चोटें आयी। गंभीर घायलों को स्थानीय राजकीय नाहटा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वहीं एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने आम राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की। वहीं 5 मिनट के लिए जोधपुर से चलकर बाड़मेर जाने वाली सवारी रेलगाड़ी को भी रूकवाया गया। रेलवे पुलिस की ओर से 9 जनों के खिलाफ रेल कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के लोगों पर लाठियां बरसाई, जिसमें राजेश कुमार पुत्र चन्दनमल गोगड़, प्रकाश पुत्र बंशीलाल माली गायक कलाकार, शांतिलाल पुत्र अखेराज कोठारी, गिरधारी पुत्र राणाराम, ओमप्रकाश पुत्र रूगनाथ माली व बीस से ज्यादा मजदूरों पर मारपीट व लाठी से सिर फोड़ दिए, इनके सिर पर गहरी चोटें आयी और हाथ-पैर भी तोड़ दिए।

चौधरी का जेल में अनशन : पुलिस कार्य में बाधा व रास्ता जाम करने के मामले में गिरफ्तार कैलाश चौधरी ने जेल में अनशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार धरना स्थल पर बताया गया कि जब तक फैक्ट्रियां शुरू नहीं होगी तब तक चौधरी का अनशन जारी रहेगा। वहीं धरना स्थल भगवानाराम जाट, छगनाराम जाट, मनमोहनसिंह सालेचा, अचलाराम लेगा, दौलतसिंह मिठौड़ा, चन्दाणाराम, बालाराम चौधरी अनशन बैठे हुए हैं।

पुलिस ने निहत्थे व राहगीरों पर बरसाई लाठियां – भाजपा : बालोतरा। बालोतरा उद्योग बचाओ संघर्ष समिति बालोतरा द्वारा मजदूरों एवं उद्यमियों द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से उद्योगों को शुरू करवाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से जन आंदोलन चल रहा है। 8 अप्रैल को संघर्ष समिति के हजारों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से उद्योगों को शुरू करवाने की बातचीत कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण बंद के दौरान पुलिस ने निहत्थे कार्यकर्ताओं एवं राह चलते राहगीरों पर जिस ढंग से बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजकर करीब 10-15 लोगों को गंभीर रूप से घायल किया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस कृत्य की भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता लाठीचार्ज की घोर निंदा करते है एवं अपने अधिकारों की मांग करने वालों पर लाठियां बरसाना यह जाहिर करता है शांतिपूर्ण जन आंदोलन को कुचलने की चेष्टा करना है एवं सभी कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा की बैठक में सिवाना विधायक कानसिंह कोटड़ी ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचला गया है। इस घटनाक्रम को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाया जाएगा। लाठीचार्ज की पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी. चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, गा्रमीण अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप पालीवाल, सिवाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हमीरसिंह भायल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र लेगा, शहर मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज चौपड़ा, अमराराम सुंदेशा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश भंसाली, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत, अरूण सालेचा, रामनारायण चौधरी, मालाराम बावरी, पार्षद रोहित सोलंकी, नैनाराम सुंदेशा, प्रताप लालवानी, मनोज खीची, बाबूलाल भंसाली, खेताराम प्रजापत, अम्‍बादान रावल, महेन्द्र श्रीमाली सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज व कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी की निंदा की है।

शिव सेना भी करेगी आंदोलन, लाठीचार्ज व गिरफ्तारी की निंदा : शिव सेना कमाण्डो फार्स बालोतरा की बैठक समदड़ी रोड़ स्थित जगदम्‍बा मंदिर के पास जिला प्रमुख जबरसिंह सोढ़ा की अध्यक्षता में सम्‍पन्न हुई। बैठक में जिला प्रमुख जबरसिंह सोढ़ा ने कहा कि भाजपा के नेता कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी व प्रकाश माली व अन्य 7-8 लोगों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निदंनीय है। उन्होंने बताया कि दो महीना पहले जब महिपाल मदरेणा की गिरफ्तारी के समय में जोधपुर में मथुरादास माथुर हॉस्पीटल में काफी तोड़-फोड़ हंगामा हुआ, तब उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बालोतरा में भाजपा नेता को गिरफ्तार करना व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना सरकार व प्रशासन ने जानबूझ किया है। जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत ने बताया कि जिले भर के पांच कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया है और शिव सेना कमाण्डो फोर्स इस आंदोलन में साथ देगी। बैठक में रिंकु चारण, गोरधनसिंह, गोपाल गुजर, जवेरीलाल सोनी, किशोर माली, भंवर पालीवाल, मुकेश जैन, जितेन्द्र छाजेड़, मुकेश चोपड़ा, ओमप्रकाश सेन, विनोद चौधरी, शंकर घांची, ढलाराम, ओम गिरी, ईश्वरसिंह पंवार, राजेन्द्रसिंह कंवरली, प्रवीणसिंह, राजू सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बंशीलाल चौधरी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...