Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिजनेस

सुरेंद्र शर्मा बने उना प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष, जितेंद्र कंवर महासचिव

ऊना प्रेस क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महासचिव चुनने की परंपरा को बरकरार रखते हुए सुरेन्द्र शर्मा को आगामी दो वर्षो के लिए एक बार फिर से अध्यक्ष, जितेन्द्र कंवर को महासचिव व मुनिन्द्र अरोड़ा को वित्त सचिव का ताज सौंप दिया। इसके साथ ही सदस्यों ने ध्वनि मत से सुरेन्द्र शर्मा को एक सप्ताह के भीतर अपनी टीम चुनने का अधिकार भी सौंप दिया। प्रेस क्लब की आज हुई बैठक में प्रेस क्लब के संगठन मंत्री राजीव भनोट ने सर्वश्री सुरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र कंवर और मुनिन्द्र अरोड़ा को आगामी दो वर्ष के लिए क्रमश: अध्यक्ष, महासचिव और वित्त सचिव के ओहदे पर बरकरार रखने का प्रस्ताव रखा जिसका प्रेस क्लब के सलाहकार राजेश शर्मा ने अनुमोदन किया।

इसके बाद प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इस पर मोहर लगाते हुए  सुरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र कंवर और मुनिन्द्र अरोड़ा को हारों से लाद दिया। प्रेस क्लब के तकनीकी सलाहकार व डीपीआरओ गुरमीत बेदी ने अपने स्टाफ की ओर से प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उनकी टीम का स्वागत किया। पुन: दो वर्ष के लिए प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब की गतिविधियों को और विस्तार देने के अलावा प्रेस क्लब के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास को कायम रखा जायेगा। महासचिव जितेन्द्र कंवर ने कहा कि ऊना प्रेस क्लब की गरिमामयी परम्पराओं को भविष्य में भी जारी रखा जायेगा।

गौरतलब है कि दो साल पहले प्रेस क्लब के सर्वसम्मति से हुए चुनावों में इसी टीम को अध्यक्ष, महासचिव व वित्त सचिव की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और उनका यह कार्यकाल खत्म होने पर नई टीम के गठन के लिए प्रेस क्लब के सदस्यों की आज बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से इसी टीम को आगामी दो वर्षों के लिए फिर से कमान सौंपी गई है। डीसी के.आर.भारती ने सुरेन्द्र शर्मा को आगामी दो वर्षो के लिए एक बार फिर से ऊना प्रेस क्लब का अध्यक्ष, जितेन्द्र कंवर को महासचिव व मुनिन्द्र अरोड़ा को वित्त सचिव चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। डीसी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऊना प्रेस क्लब ने हमेशा सकारात्मक व रचनात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दिया है और जिला प्रशासन को भी प्रेस क्लब अपने अमूल्य सुझाव देता आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ऊना प्रेस क्लब भविष्य में भी प्रशासन को अपना रचनात्मक सहयोग देता रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...