Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

चीन में कदम रखने वाला पहला भारतीय चैनल बना जी टीवी

बीजिंग: ज़ी टीवी ने चीन के बाजार में दस्तक दी है। चीन के बाजार में कदम रखने वाला ज़ी टीवी पहला भारतीय चैनल है। ज़ी टीवी को चीनी बाजार में प्रवेश की अनुमति लेने में छह साल लगे हैं। इस मंजूरी के बाद चीन के प्रमुख होटलों में जी टीवी के चैनल दिखाए जा सकेंगे। यहां एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका है जब चीनी टेलीविजन बाजार में टेलीविजन धारावाहिक समेत भारतीय सांस्कृतिक सामग्री पेश की जाएगी।

कुछ भारतीय धारावाहिकों के अनुवादित संस्करण चीन में काफी लोकप्रिय हैं। मंजूरी से कंपनी इस खंड पर विशेष ध्यान दे सकेगी। जी टीवी के चीन कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीटीवी-एसटीवीपी से समझौते के बाद ज़ी टीवी को चीन में प्रसारण का अधिकार मिला है। चीन द्वारा प्राधिकृत सीटीवी-एसटीवी एकमात्र एजेंट हैं जो विदेशी चैनलों का देश में वितरण करता है। इस समझौते के बाद समाचर चैनलों को छोड़कर ज़ी टीवी एशिया पैसेफिक चैनल चीन के पंचसितारा होटलों में देखे जा सकेंगे। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...