Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

इमेजिन टीवी बंद होने से वीना मलिक का टीवी पर दुल्‍हन बनने का सपना टूटा

इमेजिन टीवी के बंद होने से सबसे ज्यादा दुख वीना मलिक को हुआ होगा. इस चैनल पर ‘स्वयंवर’ का तीसरा सीज़न ‘वीना का विवाह’ शुरू होने वाला था. जोर का झटका, जमुना पार, सवारे सबके सपने प्रीतो सहित और भी कई शो इस पर प्रसारित हो रहे थे. लेकिन, चैनल की टीआरपी गिरती जा रही थी. चैनल के सभी लोगों को इसके बंद किए जाने की सूचना दी गई थी. बहुत दिनों से चैनल की टीआरपी गिरी हुई थी. इसने टीआरपी उठाने के सभी उपाय आजमाए. बेस्ट प्रोड्यूसर्स से प्रोग्राम बनवाए. लेकिन, इसका हाल यह रहा कि टीआरपी के मामले में नए चैनल लाइफ ओके ने इसको पीछे छोड़ दिया.

इमेजिन टीवी पहले एनडीटीवी का था. बाद में उसने अमेरिका की प्रमुख मीडिया कंपनी टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के हाथों इसे बेच दिया. टर्नर ने इमेजिन टीवी का प्रसारण बंद करने की घोषणा कर दी है. कंपनी ने हालांकि कहा कि वह भारत में भविष्य के निवेश को लेकर प्रतिबद्ध है. इमेजिन टीवी (भारत में) अंतरराष्ट्रीय फीड ‘इमेजिन दिल से’ आज से परिचालन बंद कर रहा है. टर्नर इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (दक्षिण एशिया) सिद्धार्थ जैन ने एक बयान में कहा कि इमेजिन टीवी का प्रदर्शन और वृद्धि उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...