Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

न्‍यू टिहरी प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष बने गोविंद विष्‍ट, तेजराम महामंत्री

नई टिहरी। न्यू टिहरी प्रेस क्लब के वर्ष 2012-14 के लिए चुनाव सर्व सम्‍मति से निर्विरोध सम्‍पन्न हुए जिसमें गोविंद बिष्ट अध्यक्ष तथा तेजराम सेमवाल महामंत्री निर्वाचित किए गए। मुख्‍य चुनाव अधिकारी सतीश उनियाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी अब्बल चंद रमोला की देखरेख में न्यू टिहरी प्रेस क्लब के आम चुनाव सर्व सम्‍मति से निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें गोविंद बिष्ट अध्यक्ष, जय प्रकाश पांडेय उपाध्यक्ष, तेजराम सेमवाल महामंत्री, मुकेश रतूड़ी कोषाध्यक्ष, जगत तोपवाल संयुक्त मंत्री, जोत सिंह बगियाल संप्रेक्षक सहित राजेश डंयूडी, देवचंद पुरषोड़ तथा विजय गुसांई को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा निर्वितमान अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी व महामंत्री राजीव नेगी को कार्यकारणी में पदेन सदस्य नामित किया गया।

इससे पूर्व न्यू टिहरी प्रेस क्लब की आमसभा में महामंत्री राजीव नेगी ने क्लब दो वर्षों की प्रगति रिर्पोट पेश की जिसका अनुमोदन सदन द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके बाद आमसभा द्वारा वर्ष 2012-14 के लिए चुनाव एवं सहायक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं तथा प्रेस क्लब की प्रगति के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं को उठाया जायेगा। उपाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय एवं महामंत्री तेजराम सेमवाल ने कहा कि एकजुटता के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य किया जायेगा। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी एवं महामंत्री राजीव नेगी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर देवेंद्र दुमोगा, विक्रम बिष्ट, विजय राम गोदियाल, बलवीर नेगी, भीम सिंह कलूड़ा, गंगा थपलियाल, विजय दास, शोभित चतुर्वेदी, मुकेश पंवार, जगत सागर बिष्ट, सूर्यप्रकाश रमोला, संजय बिष्ट सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...