Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

‘पेड न्यूज’ ऐसा रोग है जो स्वतंत्र-निष्पक्ष मीडिया को निगल जाने में सक्षम : सोनी

त्रिसूर। केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि ‘पेड न्यूज’ एक ऐसा रोग है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया को निगल जाने में सक्षम है और लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए इसे खत्म किया जाना जरूरी है । मलयालम अखबार ‘दीपिका’ की 125वीं वर्षंगांठ पर आयोजित समारोह में यहां कल शाम सूचना और प्रसारण मंत्री ने रेखांकित किया कि भारतीय प्रेस परिषद और चुनाव आयोग ने सामग्रियां जब्त की हैं और इस समस्या से निपटने का गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि बड़े व्यापारी तथ्यों से हटकर मनचाहा कवरेज पाने के लिए या तो पत्रकारों को सीधे धन दे रहे हैं या मीडिया संस्थानों के प्रबंधन को भुगतान कर रहे हैं।

सोनी ने कहा कि इसी तरह चुनाव उम्मीदवार अपनी छवि को चमकाने के लिए पत्रकारों या प्रकाशकों को रिश्वत देते हैं । उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस रूख को नहीं रोका गया तो यह लोकतंत्र और पूरे समाज को नुकसान करेगा ।’’ सोनी ने कहा कि दीपिका जैसे क्षेत्रीय अखबारों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, राजनीतिक जागरूकता फैलाने और शिक्षा तथा धर्मनिरपेक्षता के प्रसार में अहम भूमिका अदा की है। केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि देश में पत्रकारिता का स्तर बढाया जाना जरूरी है और इसी मकसद के साथ संप्रग सरकार ने केरल के कोट्टायम सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनसंचार संस्थान :आईआईएमसी: के चार केंद्रों को खोलने का फैसला किया। आईआईएमसी के अन्य केंद्रों को शुरू करने के लिए जिन अन्य राज्यों को चुना गया है , वे हैं – जम्मू कश्मीर, मिजोरम और महाराष्ट्र । सोनी ने मलयालम के सबसे पुराने अखबार दीपिका के सम्मान में कहा कि इसने एक सदी से ज्यादा समय से बिना रूके समाज की सेवा की है जोकि अपने आप में प्रशंसनीय उपलब्धि है ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...