Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सकारात्‍मक खबरें नहीं दिखाता है मीडिया : ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मीडिया के व्‍यवहार से खफा हैं. उन्‍होंने अपने ‘व्यंग्यात्मक टिप्पणियों वाले चार चित्रों’ को प्रसारित करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी और सरकारी सहायता प्राप्त पुस्तकालयों के लिए अखबारों के चयन के फैसले के बाद मीडिया में अपनी सरकार की आलोचना पर यह आरोप लगाया कि मीडिया का एक वर्ग उनकी सरकार को सिर्फ नकारात्मक दिखाता है. मीडिया के इस वर्ग को सरकार के सकारात्‍मक काम नहीं दिखाई देते. ममता बनर्जी राज्य सचिवालय से निकलने के दौरान एक संवाददाता से कहा कि मीडिया उनकी सरकार के प्रदर्शन का नकारात्मक वर्णन पेश करता है. उन्‍होंने कहा कि आप सकारात्मक बातें नहीं देखते. आप नकारात्मकता देखते हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर मीडिया ईमानदारी से देखे तो उनकी सरकार ने शत-प्रतिशत प्रदर्शन दिया है. उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की खबरों को बढ़ा चढ़ाकर तथा नकारात्‍मक तरीके से प्रस्‍तुत किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...