Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

महात्‍मा गांधी की खून वाली मिट्टी की अब जरूरत नहीं भ्रष्‍ट सरकार को!

जिसने खून-पसीने से सींचा इस देश को, सुख और भूख को भूल गया, जिसने इस धरती पर वो किया जिसे सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता, उसके खून की कद्र नहीं है हमारे देश की सरकार को. लंदन में आखिरकार नीलाम हो गई हमारे राष्ट्रपिता के खून सनी मिट्टी. चरखा और चश्मा तो अलग बात थी लेकिन उनके खून से तो सरोकार होना चाहिए था.. वो भला हो उस भारतीय का जिसने देश की लाज रख ली, और अपने पास रख ली देश की आन बान और शान की मिट्टी, महात्मा के खून की मिट्टी. इस बात को लिखते हुए मेरा खून खौल रहा था कि जहां देश घोटालों और विवादों से पटा हो वहां इस बात को जरा भी तवज्जो नही दी गई. क्रोध से भरा है मेरा मन….इसे देश का दुर्भाग्य ही माना जा सकता है.

जानकारी मिली कि उस समय के सैनिक पीपी नाम्बियार जी ने उस खून से सनी घास और मिट्टी को अपने पास रखा था और वो हमेशा संभाल कर रखते थे.. हमारे देश के हर नौजवानों की भावनाए जुड़ी हैं उस खून की मिट्टी से… एक पत्र में नाम्बियार जी ने लिखा था, “मुझे घटनास्थल से घास पर खून की एक बूंद मिली, जो सूख चुकी थी. मैं घास को काटा और वहाँ की मिट्टी भी उठा ली. वही पड़े एक हिंदी अखबार के पन्ने में मैंने इसे लपेट लिया.” खून से सनी मिट्टी घास लंदन के श्रॉपशायर रेसकोर्स में 10 हज़ार पॉन्ड लगभग 8 लाख में खरीदी गई… बाकी सामान को 71 लाख में नीलाम किया गया….वैसे नीलामी शब्द ही बड़ा अजीब है.

आमिर हुसैन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...