Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इस गांव की बेटियां बिकने के लिए मुंबई भेज दी जाती हैं

देश का हृदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश देश का इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां बेटी के जन्म पर मनाए जाने वाले जश्न में सरकारी अमले के आला अधिकारी शामिल होते हैं और जहां कि सरकार बेटी के जन्म होते ही उसके शादी और शिक्षा का पूरा इंतजाम करती है। और बड़े प्यार से कहती है कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। लेकिन इसे इस प्रदेश की त्रासदी ही कहेंगे कि तमाम कोशिशों के बावजूद इसी प्रदेश के पथरौंधा गांव में बेटी को ब्याहने के बजाय बेचने की शर्मनाक प्रथा मौजूद है। यह अजीबो गरीब गांव सतना जिले में नौगद – मैहर रोड में नौगद से लगभग 11 कि मी कि दूरी पर है। आम तौर पर बेटे के जन्म पर जश्न मनाया जाता है, लेकिन इस गांव में बेटी के जन्म पर जश्न मनाया जाता है। कारण है कि बेटी कमाकर उनका पेट भरेगी।

कन्यादान महादान है और इस महादान को पूरा करने के लिए एक पिता अपने बेटी के जन्म से ही इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयारी शुरू कर देता है ताकि जब बेटी शादी के उम्र तक पहुंचे तो कोई कमी न रह जाए। वहीं लड़कीयों की भी यही हसरत होती है कि उनके घर बारात आए, अपने राजकुमार के साथ डोली में बैठकर ससुराल विदा हो और एक नई जिंदगी की शुरुआत करें। लेकिन सतना जिले के पथरौंधा गांव की कहानी ही कुछ और है। यहां बेटी के किशोरावस्था में आते ही उसे मुम्बई भेज दिया जाता है, जहां अय्याश किस्म के अमीर बोली लगा कर महंगे दाम पर खरीदते हैं और फिर शुरु हो जाता है अमानवीय खेल। इस अमानवीय खेल से मिलने वाले पैसे के एक हिस्से से परिवार का गुजर बसर होता है। इस अमानवीय खेल की प्रथा को कायम रखने के लिए बिरादरी में अपना एक तानाशाही कानून है जिस कानून के तहत बेटी का ब्याह करना बहुत बड़ा गुनाह है।

आज के इस आधुकनिक दौर में भी ऐसी मानसिकता के लोगों की मौजूदगी इस बात का एहसास कराती है कि पुरुष प्रधान समाज नारी जाती को किस प्रकार के रुढ़िवादी प्रथाओं की जंजीर में बांधकर शोषण करता रहा है। अपने स्वार्थ की खातिर बेटी के अरमानों की बलि देकर, कन्यादान महादान को महापाप कह कर शोषण करने से भी परहेज नहीं किया जाता। कहते हैं अन्धेरे को कोसने से बेहतर है एक चिराग जला कर, अंधेरे को दूर कर रोशनी कर लिया जाए। लेकिन एक कहावत यह भी है के चिराग़ तले अंधेरा होता है ऐसे रुढ़िवादी नज़रिये भी चिराग तले अंधेरे की मानिंद है जिसे दूर करना मुश्किल जरुर है लेकिन नामुमकिन नहीं। बस जरुरत है आदमी को इंसान बनने की।

लेखक अब्‍दुल रशीद मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...