Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

लेखक साथियों के लिए पिंकसिटी प्रेस क्‍लब शुरू कर रहा है ‘सुनो कहानी’

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी ने प्रेस क्लब में साहित्यिक और शैक्षिक माहौल बनाने के लिए रचनात्मक कार्यों की शुरुआत कर दी है. इस बार प्रेस क्लब में नए चेहरे जीत कर आये हैं. इन्होंने आते ही क्लब में नए-नए कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है. लम्बे समय बाद प्रेस क्लब में साहित्यिक कार्यक्रमों का मेला लगेगा. इसके अलावा और भी समसामयिक कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू होगी. क्लब मई के महीने से साहित्यिक कार्यक्रम “सुनो कहानी” की शुरू कर रहा है. इसके तहत महीने में दो बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम का मकसद पत्रकार लेखकों की पुस्तक का अपने पत्रकार साथियों के बीच पुस्तक वाचन करना होगा. दुनिया भर के लेखकों को ब्रांड बनाने वाली जमात की पुस्तकें छपने के बाद उनकी शेल्फ अथवा पोटली में बंद हो जाती है. उन्हें अपने साथियों के बीच उस पर विचार-विमर्श का मौका नहीं मिलता. इस कार्यक्रम से स्थानीय पत्रकार लेखकों को उनकी रचना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जायेगा.

प्रेस क्लब ऐसे पत्रकारों को एक मंच प्रदान कर राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सहयोग करेगा. इस आयोजन के माध्यम से प्रेस क्लब वरिष्ठ पत्रकारों को एक जगह पर एकत्रित भी करेगा. इस माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार आपस में एक दूसरे के साथ पुरानी यादों को ताजा कर सकेंगे. पिंकसिटी प्रेस क्लब ने साहित्यिक कार्यक्रम के लिए साहित्य में रूचि रखने वाले पत्रकारों की एक टीम बनाई है. इस टीम में दैनिक भास्कर के पूर्व संपादक राजेंद्र बोरा, ईटीवी के सम्पादकीय सलाहकार ईश मधु तलवार, दैनिक भास्कर के फीचर संपादक विनोद भारद्वाज, बोधी प्रकाशन के संदीप मायामृग, होर्न ओके प्लीज की संपादक अमृता मौर्या, डीएनए के डिप्टी न्यूज़ एडिटर सिद्दार्थ बोस और हिंदुस्तान टाइम्‍स के फोटो एडिटर हिमांशु व्यास को शामिल किया गया है. ये साथी कार्यक्रम के आयोजन को मूर्तरूप देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...