Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

यूपी बहशी दरिंदों की गिरफ्त में, चार नाबालिगों से रेप

लखनऊ : पूरा उत्‍तर प्रदेश रेप प्रदेश के रूप में बदलता जा रहा है। दो दिनों के दौरान कई युवतियों एवं नाबालिगों के साथ रेप किया गया। पिछले कुछ दिनों में रेप की घटनाओं को देखें तो पूरे राज्‍य में जैसे अराजकता फैल गई है, कानून व्‍यवस्‍था नाम की कोई चीज नहीं बची है। पहली घटना बाराबंकी की है। देवां के इब्राहिमपुर इलाके में 10 साल की बच्ची दुकान से सामान ख‍रीदने गई थी। गांव का ही रहने वाला शिवकुमार ने उसे जबदस्‍ती उठा ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है।

सुल्तानपुर थाने के तेंदुआ काजी गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर गांव का ही मुकेश नामक युवक बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार पर एक युवक वहां पहुंचा तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

हाथरस के सासनीगेट इलाके में शनिवार को 14 साल की लड़की के साथ पड़ोस के किशोरी लाल नाम के युवक ने घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार किया। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। स्थानीय थाना के प्रभारी आरएन सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

प्रदेश में कांशीरामनगर जिले के सौरो क्षेत्र में एक 11 साल की दलित बालिका के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। सौरो इलाके के फतेहपुर कला गांव में कल रात 15 साल के दलित लडके टिंकू ने 11 साल की दलित लडकी से बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है।

इससे पहले शनिवार को गाजियाबाद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में 9  वर्षीय बच्ची को रेप के बाद जिंदा जला दिया गया था। जबकि फैजाबाद जिले के अंजरौली गांव की नाबालिग दलित लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने गैंगरेप किया था। आरोपी महेश यादव और रमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक हफ्ते में पूरे यूपी में बलात्कार की ताबड़तोड़ वारदात सामने आई हैं। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...