Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

फेसबुक के आईपीओ से 12 अरब डॉलर कमाएंगे जुकरबर्ग

न्यूयॉर्क : दिग्गज सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक के प्रस्तावित आईपीओ से इसके संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग मालामाल हो जाएंगे। कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री से उनके पास एक अरब डॉलर की नकदी (करीब 52 हजार करोड़ रुपये) और 17.6 अरब डॉलर के शेयर होंगे। फेसबुक ने अपने इश्यू का मूल्य दायरा 28-35 डॉलर तय किया है। अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के तहत कंपनी 33.74 करोड़ शेयर बेचेगी। यह फेसबुक के कुल शेयर का 10 फीसदी हिस्सा होगा। इस मूल्य दायरे के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन 77 अरब डॉलर से 96 अरब डॉलर के बीच होगा। इश्यू से कंपनी को करीब 12 अरब डॉलर की राशि मिलेगी। इसमें से आधी राशि कंपनी को मिलेगी, जबकि बाकी राशि उन शेयरधारकों को मिलेगी जो कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

जुकरबर्ग के पास फिलहाल कंपनी के 53.38 करोड़ शेयर हैं। इश्यू के तहत इनमें से वह 3.02 करोड़ शेयर बेचेंगे। तय मूल्य दायरे के उच्च स्तर पर बिक्री से उन्हें 1.05 अरब डॉलर नकद मिलेंगे। जबकि बाकी बचे 50.4 करोड़ शेयरों की कीमत से 17.6 अरब डॉलर होगी। यानी जुकरबर्ग की संपत्ति 18.68 अरब डॉलर हो जाएगी। इस तरह वह माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर और विप्रो के अजीम प्रेमजी से ज्यादा अमीर होंगे। फेसबुक की स्थापना जुकरबर्ग एवं उनके साथियों ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रावास में की थी। यह आज 90 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ विश्व की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट बन गई। फेसबुक ने 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में 20.50 अरब डॉलर का लाभ कमाया था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 23.30 अरब डॉलर था। उम्मीद की जा रही है बाजार से धन उगाहने में फेसबुक रिकॉर्ड बनाएगी। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...