पीलीभीत जिले के सक्रिय पत्रकारों ने पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए मीडिया क्लब पीलीभीत का गठन किया है. पिछले दिनों पीलीभीत के निर्मल होटल में पत्रकारों ने बैठक कर इस क्लब के गठन का निर्णय लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि यह संगठन पत्रकारों के सामने आने वाली परेशानियों उनका संबल बनकर खड़ा होगी. इसमें सर्वसम्मति से हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार तारिक कुरैशी को अध्यक्ष तथा ईटीवी के संवाददाता अक्षय राय को महामंत्री चुना गया. धीरेंद्र मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गिरिजा शंकर द्विवेदी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बाकी कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जाएगा.
हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ संदीप सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरोचीफ देवेंद्र देवा एवं अमर उजाला के ब्यूरोचीफ विकास शुक्ला को क्लब के संरक्षण मण्डल में शामिल किया गया. इसके बाद क्लब के जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ज्यादातर पत्रकारों को शामिल किया गया. इसके पूर्व पत्रकारों ने हिंदुस्तान के पत्रकार राम निवास शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सभी ने राम निवास को एक कुशल पत्रकार बताया.



