Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

वंशवाद हमारी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था को विषैला कर देगा

आज हम हमारी संसद के 60 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रहे हैं, भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव हासिल है। जहां आजादी के बाद हमारे पड़ोसी देशों में निरंकुश व सैन्य शक्ति के सामने लोकतंत्र ने दम तोड़ दिया वहीं भारत में प्रतिकूल परिस्थितयों में भी लोकतंत्र ने अपनी मजबूती बनाये रखी। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गये हमारा लोकतंत्र भी मजबूत होता गया। इतनी विषमताओं के बावजूद भी भारत में लोकतांत्रिक प्रणाली निष्‍पक्ष है, इसमें सभी वर्गों व समाज की भागीदारी है। भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का लोहा आज संपूर्ण विश्व मानता है, लेकिन जिस प्रकार सिक्के दो पहलू होते हैं, उसी प्रकार सफलता के दो पहलू होते हैं सकारात्मक व नकारात्मक और सफलता को सुदृढ बनाने के लिये ये आवश्यक है कि हम अपने नकारात्मक पहलुओं की खुली चर्चा करके इसके समाधान का उपाये करें यहीं जनतंत्र की विशेषता भी है।

आज हम हमारी संसद के 60 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रहे हैं, भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव हासिल है। जहां आजादी के बाद हमारे पड़ोसी देशों में निरंकुश व सैन्य शक्ति के सामने लोकतंत्र ने दम तोड़ दिया वहीं भारत में प्रतिकूल परिस्थितयों में भी लोकतंत्र ने अपनी मजबूती बनाये रखी। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गये हमारा लोकतंत्र भी मजबूत होता गया। इतनी विषमताओं के बावजूद भी भारत में लोकतांत्रिक प्रणाली निष्‍पक्ष है, इसमें सभी वर्गों व समाज की भागीदारी है। भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का लोहा आज संपूर्ण विश्व मानता है, लेकिन जिस प्रकार सिक्के दो पहलू होते हैं, उसी प्रकार सफलता के दो पहलू होते हैं सकारात्मक व नकारात्मक और सफलता को सुदृढ बनाने के लिये ये आवश्यक है कि हम अपने नकारात्मक पहलुओं की खुली चर्चा करके इसके समाधान का उपाये करें यहीं जनतंत्र की विशेषता भी है।

जैसे जैसे देश में लोकतंत्र मजबूत होता गया वैसे वैसे वंशवाद ने भी अपने जड़े मजबूती से जमा ली। जब देश में क्षेत्रीय व जाति आधारित पार्टियों का वर्चस्व बढ़ा तो इसने वंशवाद के वेल को और मजबूती प्रदान की। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनैतिक दल है। आजादी से पूर्व इस दल पर किसी परिवार विशेष का एकाधिकार नहीं था। इसके पहले अध्यक्ष वोमेश चंद्र बैनर्जी से लेकर बाद के कई नेता चाहे वह दादा भाई नौरोजी हो या सुभाष चन्द्र बोस हो सभी अलग- अलग पृष्ठ भूमि से आते थे। आजादी के बाद नेहरु देश के पहले प्रधांनमंत्री बने और तब से लेकर अब तक कांग्रेस पर गांधी परिवार का ही एकतरफा वर्चस्व रहा है। वर्तमान में भी प्रधानमंत्री बेसक माननीय मनमोहन सिंह जी हो लेकिन यह जग जाहिर है कि सत्ता वास्तव में कहां से चलती है। पार्टी में अंतिम निर्णय किसका होता है। क्षेत्रीय व जातिय आधारित दलों ने वंशवाद के इस विषैले पौधे के लिए के लिए अमृत का काम किया। लोहिया ने भारत में समाजवाद के धारा का प्रवाह किया वह जाति व वंशावली आधारित राजनीति को भारत से हटाने चाहते थे, लेकिन उनके दुनिया से जाने के बाद उनके ही समर्थकों ने उलटी गंगा बहानी शुरु कर दी।

हाल में ही यूपी का चुनाव संपन हुआ है और समाजवादी पार्टी ने अखिलेश के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अखिलेश को सत्ता की विरासत उऩके पिता मुलायम सिंह यादव से  मिली है, ये हो सकता है कि अखिलेश अच्छे नेता साबित हों लेकिन क्या पार्टी में और कोई योग्य नेता नहीं था, जिस को कमान सौंपी जा सकती थी। महाराष्ट्र में भी एक वक्त था जब राज ठाकरे में बाला साहेब ठाकरे की परिछाई दिखती थी, लेकिन जब पार्टी का कमान सौंपने के बारी आई तो बाला साहेब ने अपने खून पर ज्यादा विश्वास दिखाया और उद्वव को पार्टी की कमान सौंप दी। तमिलनाडु में करुनानिधि ने का परिवार सभी प्रमुख पदों पर काबिज था। यही हाल लगभग सभी दलों का है। पंजाब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उपमुख्यमंत्री पद व पार्टी अध्यक्ष के लिए अपने बेटे सुखवीर सिंह बादल से योग्य व्यक्ति नहीं मिला। उड़ीसा में बीजू पटनायक को अपने पुत्र नवीन पटनायक में ही नेतृत्व के सारी क्षमता ऩजर आयी तो जन्मू-कश्मीर में फारुक अब्दुला को उमर अब्दुला ही सियासी दांव-पेच में सबसे अव्‍वल ऩजर आये। कमोबेश यही हाल लगभग सभी पार्टियों का है। इनको अपने खून व अपने सगे संबंधियों में सभी खूबिया ऩजर आती हैं, जिसका दामन देखो वही दागदार ऩजर आता है। अपवाद के रुप में दक्षिणापंथ की भारतीय जनता पार्टी व वामंपथ की पार्टियां हैं जो कुछ हद तक इनसे दूर हैं। लेकिन इन दलों में भी वंशवाद ने अपने जड़ों को फैलाना शुरू कर दिया है। हांलाकि यहां राजनेताओं के पुत्र, सगे-संबंधियों का राजनीति में आने का कोई विरोध नहीं है, बशर्ते यह योग्यता के आधार पर हो न कि व्यवसायिक वंश परंपरा पर आधारित हो।

अगर वंशवाद का दंश इसी प्रकार फैलता रहा तो यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को दूषित व विषैला बना देगा। सफल जनंतत्र का मूल मंत्र ही यही है कि इसमें सभी को योग्यता के आधार पर आगे आने का मौका मिलना चाहिए। अगर वंशवाद के इस बेल अभी बढ़ने से नहीं रोका गया तो भारत पर कुछ परिवार विशेष का अधिकार हो जायेगा। वंशवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ राजनैतिक इच्छा शक्ति के साथ जरूरत है समाज को जागरुक होने की। यहां जितनी जिम्मेदारी राजनैतिक दलों की है उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी हमारी बनती है कि हम किस प्रकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ भारत को वंशवाद के इस जाल से मुक्त कराते हैं। आखिरकार लोकतंत्र जनता का, जनता पर, जनता के द्वारा किया गया शासन है। अगर हम दृढ निश्चय कर लें कि हम जाति, धर्म व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर अपने नेता का चुनाव करेंगे तो कोई भी राजनैतिक दल चाह कर भी हमारे ऊपर इस विषैले वंशवाद को नहीं थोप सकता है।

लेखक नवनीत पत्रकारिता से जुड़ हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...