बरेली। बरेली के पत्रकारों ने शुक्रवार को नायाब मिशाल कायम की। एक बैनर के नीचे वह तमाम पत्रकार दिखें जो प्रायः पत्रकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे। पत्रकारों को जोड़ने का काम किया बरेली प्रेस क्लब बरेली ने। कार्यक्रम था, बरेली प्रेस क्लब बरेली द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए का। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत सरन गंगवार। बरेली प्रेस क्लब बरेली लगभग 20 वर्ष पुराना संगठन है। इसमें बरेली के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार इस संगठन के सदस्य हैं। प्रायः यह संगठन शुसुप्त अवस्था में रहता है। लेकिन गाह-बगाहे धमाके करता रहा है। ऐसा ही धमाका बरेली की प्रेस राजनीति में आज हुआ। स्थानीय पत्रकारों की राजनीति के चलते उपजा और श्रमजीवी पत्रकार संगठन मृत पडे़ हैं।
स्थानीय पत्रकारों की राजनीति से हट कर आ के सिंह ने बरेली के वरिष्ठ पत्रकारों और दैनिक अखबारों और इलेक्ट्रानिक चैनलों के सक्रिय संवाददाताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। बरेली प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरके सिंह को बरेली और रुहेलखण्ड मंडल में आरके भाई के नाम से जाना जाता हैं। पत्रकारों को जोड़ने में मदद की वरिष्ठ पत्रकार आरबी लाल जी ने। इसी का परिणाम यह निकला कि आज बरेली पैलेस होटल में शहर के सभी वरिष्ठ पत्रकार प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में दिखे। जिनकी शहर में पहचान है। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास ने की। पिछले 20 वर्ष के इतिहास में पहला अवसर होगा, जब शंकर दास जी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। इस अवसर पर जनमोर्चा के स्थानीय संपादक सरकार कमलजीत सिंह सहित वह तमाम हस्तियां दिखाई दी, जो प्रेस से मिलिए कार्यक्रमों प्रायः नजर नही आती थीं।

पत्रकारों को एक स्वस्थ मंच उपलबध कराने के लिए बरेली प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष आरके सिंह को ढेरों बधाइयां मिली, वहीं पत्रकारों को जोड़ने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले आरबी लाल जी के प्रयासों को खूब सराहा गया। पत्रकारों की ओर से 13 बिन्दुओं का मांगपत्र व एक समृति चिन्ह श्री गंगवार को दिया गया। श्री गंगवार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जायेंगी। एक मंच पर इतने को एक साथ देख कर श्री गंगवार गदगद हो गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन आचार्य, दिनेश पवन, राजीव चौहान, विवेक मिश्रा, अशोक गुप्ता, तारिक सईद, मुनेन्द्र गंगवार, कृष्ण राज व विनीत शुक्ला सहित दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक आज व हिन्दुस्तान के संवाददाताओं की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।
बरेली से अनुरुद्ध तिवारी की रिपोर्ट.


