लखनऊ – देश का बहुप्रतीक्षित अट्टहास समारोह शनिवार, 2012 को रवीन्द्रालय सभागार, लखनऊ में सायं 6:00 बजे हुआ, जिसमें लोग हसें, खिलखिलाये और जमकर ठहाके लगाये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मुलायम सिंह यादव इस बार अट्टहास सम्मान 2011 में नागपुर के प्रसिद्ध कवि श्री मधुप पाण्डेय को अट्टहास शिखर सम्मान और दिल्ली के युवा हास्य कवि दीपक गुप्ता को अट्टहास युवा सम्मान प्रदान किया।
यह घोषणा अट्टहास सम्मान 2011 की संयोजक शिल्पा श्रीवास्तवा ने आज यहां की थी। उन्होंने बताया कि अट्टहास समारोह में श्री मधुप पाण्डेय और दीपक गुप्ता को क्रमशः 21 हजार रु. और 51 सौ रु. के साथ स्मृतिचिन्ह और अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अट्टहास सम्मान निर्णायक मंडल में सर्वश्री गोपाल चतुर्वेदी, मोविन्द व्यास, अलोक शुक्ल, श्री अमिताभ श्रीवास्तव व कप्तान सिंह ‘अध्यक्ष’ एवं अनूप श्रीवास्तव, महामंत्री, माध्यम थे। यह समारोह 1980 से प्रारंभ हुआ था। प्रथम आगत-प्रथम स्वागत के आधार पर प्रवेश निःशुल्क है। सम्मान समारोह के साथ ही अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें हास्य व्यंग्य कवि-सर्वश्री मधुप पाण्डेय (नागपुर), दीपक गुप्ता (दिल्ली), प्रदीप चौबे (ग्वालियर), रामेन्द्र त्रिपाठी (मुम्बई), नीरज तिवारी (इन्दौर), डा. राजकुमार निजात (हरियाणा), डा. सुरेश अवस्थी (कानपुर), फारूख सरल (खीरी), अंजनी कुमार शेष (फैजाबाद), अंजू निगम (दिल्ली), दिलीप दुबे, डा. सूर्य कुमार पाण्डेय, श्याम मिश्रा, वाहिद अली वाहिद, अशोक झंझटी, मुकुल महान, अमित अनपढ़, अनिल बौझड़, श्री आलोक शुक्ला आदि को आमंत्रित किया गया था।


