लखनऊ : रीगल मानव सृजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने शुरू किया गरीब बच्चों का निशुल्क “बाल समर कैम्प” अलीगंज के रामराम बैंक चौराहे से निकट सीएमएस स्कूल जाने वाले रास्ते पर स्थित फूल पार्क में, जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा बच्चे हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ये वो बच्चे हैं, जो अति गरीब हैं और प्राइमरी पाठशाला में पढ़ते हैं। कुछ ऐसे भी है जो पढ़ने भी नहीं जाते हैं। संस्था के महासचिव मंजू शुक्ला खुद इस बाल समर कैम्प का संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया क़ि बाल समर कैम्प हमें बव्चों को पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क इंग्लिश बोलना तथा लड़कियां कैसे आत्मरक्षा करें इसका प्रशिक्षण कार्य रही हैं।
मंजू शुक्ला जी ने बताया क़ि लखनऊ में रहते हुआ भी ये बच्चे शहरी चकाचौंध से दूर हैं। सच तो यहाँ हैं क़ि पूर्वांचल यह पश्चिम के सुदूर किसी जिले के बच्चों और इनमें कोई अंतर नहीं है। इनमें से किसी माता पिता रिक्शा चालक, सब्जी बेचने वाले, लोगों के घरों में कम कर्म करके अपनी जीविका चलाते हैं। एसी करण इन बच्चों के लिये अच्छी शिक्षा दुर्लभ हो गया है। रीगल क़ी कोशिश है क़ि ऐसी बच्चों को मुख्य धारा में लाया जाये और इनके अन्दर छिपी प्रतिभा का विकास किया जाये और यथासंभव इनकी मदद क़ी जाये। इसी उद्देश्य से यह बाल समर कैम्प चलाया जा रहा है। यह बाल समर कैम्प एक महीने तक चलेगा। रीगल मानव सृजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी की महासचिव मंजू शुक्ला पेशे से अध्यापिका है, जो संत एंटोनी इंटर कालेज में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करती है।


