सिद्धार्थनगर : इटवा थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया शिवदासपुर के राजेश से तीन वर्ष पूर्व डुमरियागंज थानाक्षेत्र के ग्रामउपधी निवासी रामसागर पाडेय ने अपनी पुत्री गीता देवी की शादी की थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा और दहेज की मांग की जा रही है। मांग पूरा न होने पर बेटी से नहीं मिलने देते। भुक्तभोगी ने कप्तान को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई है। बेटी के पिता रामसागर पांडेय द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाअधिकार, राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रार्थनापत्र भेज कर बेटी से मिलाने व उसकी सुरक्षा की मांग की है।
श्री पांडेय प्रार्थनापत्र में लिखा है कि मेरी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से बेटी से और दहेज की मांग की जा रही है, बेटा 19 मई को अपनी बहन से मिलने गया था लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर यहां आए तो मुकदमे में फंसा दूंगा। इस प्रकरण की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक को दी गई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को मामले को गंभीरता से लेकर जांच का निर्देश दिया है। (जागरण)


